भिंडी मसाला रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल || Bhindi Masala Recipe # Restaurant Style in hindi

Masala bhindi recipe in hindi


Bhindi Masala : भारतीय घरों में भिंडी की मसालेदार सब्जी बनायी जाती है भिंडी की यह मसालेदार सब्जी जिसे बड़े और बच्चे सभी बड़े ही चाव से खाते हैं यह सब्जी खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है। भिंडी की मसालेदार सब्जी बनाने में कुछ ही मिनट लगते हैं। आइये जानते हैं यह भिंडी मसाला रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल कैसे बनायी जाती हैं। (Bhindi masala recipe # restaurant style)

यह भी पढ़े :-

आवश्यक सामग्री || Ingredients For Bhindi Masala

       भिंडी = 1/2 – किलो
       टमाटर = 2
       प्याज = 1 
       हरी मिर्च = 3 से 4
       लहसुन = 5 से 6 कलिया
       अदरक = 1 – इंच टुकड़ा
       दही = 3 से 4 चम्मच
       अनार दाना = 1/2 – चम्मच
       अमचूर पाउडर = 1 – चम्मच
      लाल मिर्च पाउडर = 1 – चम्मच
      धनिया पाउडर = 3 – चम्मच
      हल्दी पाउडर = 1 – चम्मच
      गरम मसाला = 1 – चम्मच
      तेल = 2 – बड़े चम्मच
      हींग = 1 – tsp
      अजवाइन = 1 – tsp
       जीरा = 1 – tsp
      नमक = स्वादानुसार
 

बनाने की विधि || How to Make Bhindi Masala

  • भिंडी धोकर पानी सूखा ले इसके बाद भिंडी के डंठल और पीछे से काटकर अलग कर ले।
  • सभी भिंडी को एक इंच टुकड़े में काट ले।
  • प्याज को बारीक काट ले।
  • टमाटर , हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना ले।
  • एक कड़ाही या पेन मे तेल हाई फ्लेम पर गर्म करने के बाद प्याज डालकर भून लें।
  • जब प्याज हल्की ब्राउन होने लगे तब कतई भिंड़ी डालकर 10 से 12 मिनट भूनकर एक प्लेट में निकल ले।
  • अब कड़ाही में एक चम्मच तेल गरम करके जीरा , अजवाइन और हींग हल्का सा भुनने के बाद मिक्सी में बना पेस्ट डालकर 4 से 5 मिनट पका दे।
  • इसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अनार दान, अमचूर पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भून लें जब मसालों से तेल अलग होने लगे तब यह भूनकर तैयार है।
  • यह मसाले भुनने के बाद 4 से 5 चम्मच दही डालकर चलाते हुए पका लें।
  • जब मसालों से तेल अलग होने लगे तब इसमे भिंडी मिला दे।
  • 4 से 5 मिनट ढककर पका लें जब भिंडी सॉफ्ट हो जाये तब यह भिंडी मसला बनकर तैयार है।
  • अब यह भिंडी रोटी पूरी के साथ सर्व करें।
 
 

Leave a Comment