बेसन के लड्डु बनाने का आसान तरीका || Besan ke Laddu Recipe in Hindi

बेसन के लड्डु बनाने का आसान तरीका || Besan ke Laddu Recipe in Hindi , Besan ke Laddu image
 
बेसन के लड्डू किसी भी खास अवसर या त्यौहार पर बनाई जाने वाली एक पारंपरिक मिठाई है। बेसन के लड्डू एक सदाबहार मिठाई है जिसे आप त्योहारों या सर्दी की छुट्टी पर घर आये बच्चों को भी बनाकर दे सकते हो। बेसन के लड्डू बनाना बेहद आसान है। जिसे आप आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं बेसन के लड्डू बनाने की विधि।
 


आवश्यक सामग्री || Ingredients for Besan ke Laddu Recipe in Hindi

बेसन – 2 कप
घी – 1 कप
काजू,बादाम – 1/2 कप (अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हो)
बूरा – 1 कप
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Besan ke Laddu Recipe in Hindi

  • घी जब गर्म हो जाये तब इसमें बेसन मिलाए। अब आंच धीमी कर दे और बेसन को चलाते हुए 10 से 15 मिनट तक भूने।
  • इसके बाद बेसन को दानेदार बनाने के लिए बेसन पर एक से दो चम्मच पानी छिड़के ओर इसके बाद एक से दो मिनट बेसन को चलाते हुए भूनने के बाद गैस बंद कर दे।
  • बेसन के मिश्रण को कड़ाही से निकाल कर एक थाली में फैला दे।
  • यह यह मिश्रण हल्का ठंडा हो जाये तब इसमें बूरा ओर इलायची पाउडर डालकर मिलाये और अपनी पसंद के आकार मे लड्डू बनाकर तैयार करे। (शकरकंद का हलवा रेसिपी)
  • बेसन को लड्डू को आप किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखे और जब मन हो तब खाये। यह मिठाई बाकी मिठाइयों के मुकाबले लम्बे समय तक खराब नही होती है।

Leave a Comment