लहसुन की चटनी बनाने की विधि || Lahsun ki chutney Recipe in Hindi

लहसुन की चटनी बनाने की विधि || Lahsun ki chutney Recipe in Hindi, लहसुन की चटनी फोटो, Lahsun ki chutney image

 

लहसुन की चटनी पूरे भारत मे बहुत ही लोकप्रिय चटनी में एक है, जो स्वाद में तीखी और खाने में बड़ी ही लाजवाब होती है। लहसुन की चटनी बड़े कम समय मे आराम से बनांकर तैयार की जा सकती है। लहसुन की चटनी को पराठे, पूरी, कचौड़ी, दाल-चावल, पाव भाजी किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकते हैं। लहसुन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं लहसुन की तीखी, चटपटी स्वादिष्ट चटनी बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Lahsun ki chutney Recipe in Hindi

लहसुन – 10 कलिया
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Lahsun ki chutney Recipe in Hindi

  • लहसुन की कलियों का छिलका निकाल दीजिए।
  • लहसुन की कलिया, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक मिक्सी के छोटे जार में डालकर बारीक पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • लहसुन की चटनी को आप सिल-बट्टे की सहायता से भी पीसकर तैयार कर सकते हो।
  • तैयार है लहसुन की चटनी। लहसुन की चटनी को गुजराती भाकरी, बाजरी रोटला, सेव टमाटर की सब्जी, भेलपूरी या चना चाट के साथ सर्व कर सकते हैं।
 
 
लहसुन की चटनी बनाना वैसे तो हर कोई जानता यह चटनी भारतीय घरों में बनाये जाने वाली एक बहुत ही स्पेशल चटनी है। आप भी यह चटनी जरूर बनाये और हमे कमेंट बॉक्स में कमेटी करके जरूर बताएं कि लहसुन की चटनी का स्वाद कैसा था। हमारी अगली रेसिपी के लिए भी कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें।

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food