स्वाद में लाजवाब मैंगो खीर रेसिपी || Mango kheer recipe in Hindi

स्वाद में लाजवाब मैंगो खीर रेसिपी || Mango kheer recipe in Hindi, mango kheer image, आम खीर फोटो

 

 आप सभी ने खीर तो की बार खायी होगी लेकिन आम की खीर घर मे बड़ो से लेकर बच्चों तक सभी को बहुत पसंद आने वाली है गर्मी के मौसम में ठंडी खीर खाने में बेहद लाजवाब होती है। तो आइए जानते हैं आम की खीर बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango kheer recipe in Hindi

आम – 2
दूध – 1 लीटर
चावल  – 1/4 कप
बादाम – 8 से 10
चीनी – स्वादानुसार
इलायची – 2
 
 

बनाने की विधि || How to make Mango kheer recipe in Hindi

  • एक आम को काटकर उसका पेस्ट बना लीजिए, दूसरे आम को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • भगोने में दूध को गर्म करने के लिए रख दीजिए, बादाम को बरिक टुकड़ो में काट लीजिए।
  • चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए।
  • जब दूध में उबाल आ जाये तब उसमें चावल मिला दीजिए एक उबाल आने के बाद आंच को धीमा कर दीजिए।
  • जब चावल पककर मुलायम हो जाये तब खीर में बादाम दाल दीजिए।
  • खीर जब पकाने के बाद गाढ़ी हो जाए तब खीर में चीनी और इलायची डाल दीजिए।
  • खीर को 4 से 5 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दीजिए, खेर हल्की ठंडी हो जाये तब इसमे आम का पल्प ओर आम के छोटे टुकड़े मिक्स कर दीजिए।
  • आम की खीर बनकर तैयार है, आम की खीर को आप ठंडा या गर्म दोनो तरह से सर्व कर सकते हो।
 

Leave a Comment