प्याज का रायता रेसिपी || Dahi Pyaz ka Raita recipe in Hindi

प्याज का रायता रेसिपी || Dahi Pyaz ka Raita recipe in Hindi,Dahi,Pyaz,Raita

 

गर्मी के मौसम में भारत के सभी घरों में खाने के साथ रायता जरूर परोसा जाता है। वैसे तो भारत मे अनेको तरह के रायते बनाये जाते है जो खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ा देते हैं लेकिन आज हम आप सभी के लिए प्याज का रायता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं प्याज का रायता बनाने को विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Dahi Pyaz ka Raita

दही – 2 कप
प्याज – 2 कदूकस किये
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 3 से 4 (पेस्ट)
नमक – स्वादानुसार
सुखी पुदीना पत्तियां – 1 चम्मच (क्रश करके)
 
 

बनाने की विधि || How to make Dahi Pyaz ka Raita

  • सबसे पहले एक बाउल में दही लेकर अच्छे से फेट लीजिए।
  • प्याज को बारीक काट लीजिए या कद्दूकस कर लीजिए।
  • फेटे गए दही में प्याज, हरी मिर्च का पेस्ट, जीरा पाउडर, पुदीना की पत्तियां ओर नमक को मिक्स कीजिए।
  • तैयार प्याज के रायते को कुछ समय के लिए फ्रिज में रखिए।
  • अब प्याज के रायते को आप वेज बिरयानी, नॉन वेज बिरयानी या पराठे की साथ परोसिए।
 
 
हम आशा करते हैं आपको हमारी ये रेसिपी पसन्द आयी होगी। आप भी प्याज का रायता घर मे बना रहे हैं तब यह रेसिपी फॉलो कीजिए। यदि आपके मन मे इस रेसिपी से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तब हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food