अरबी के पत्ते की बेसन की सब्जी || Arbi ke patton ki sabji Recipe in Hindi

अरबी के पत्ते की बेसन की सब्जी || Arbi ke patton ki sabji Recipe in Hindi,Arbi ke patton ki sabji image, kitchenmasaala

 

Arbi ke patton ki sabji Recipe : गर्मी और बरसात के मौसम में मिलने वाले अरबी के पत्ते और बेसन से आप स्वादिष्ट सब्जी (Arbi ke patton ki sabji Recipe) बनाकर तैयार कर सकते है। जिसे अरबी के पत्तो की पतोड़े या पकोड़ी कहा जाता है। यदि आपका भी मन कोई स्पेशल सब्जी खाने का है तब आप भी अरबी के पत्ते की सब्जी  (Arbi ke patton ki sabji Recipe) बनकर तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं अरबी की सब्जी बनाने की विधि। (Arbi ke patton ki sabji Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Arbi ke patton ki sabji recipe

अरबी के पत्ते – 10
बेसन – 1 कप
जीरा – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
आमचूर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी 
तेल – जरूरत के अनुसार
हींग – 1 पिंच
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Arbi ke patton ki sabji

  • अरबी के पत्ते की पकौड़े (Arbi ke patton ki sabji Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन का गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कीजिए, बेसन के घोल में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिक्स कीजिए।
  • अरबी के पत्ते को पानी से धोकर साफ कपड़े से पोछ लीजिए, अरबी के पत्ते का डंठल तोड़ लीजिये इसके बाद पत्ते के सीधी ओर बेसन का घोल की एक पतली परत बनाए अब अब पत्ते को रोल की तरह मोड़ लीजिए।
  • ऐसी तरह सभी अरबी के पत्तो पर बेसन का घोल लगाकर तैयार कीजिए।
  • एक भगोने में गरम पानी कीजिए, पानी मे जब उबाल आ जाये तब पानी के ऊपर एक छलनी रखिये छलनी में अरबी के पत्ते रखकर एक प्लेट से ढककर 15 मिनट के लिए पकने दीजिए।
  • तय समय के बाद पत्तो के ठंडा कीजिए, जब पत्ते ठंडे हो जाये तब इन रोल को गोल काट लीजिए।
  • कड़ाही में तेल गरम कीजिए,गर्म तेल में हींग, जीरा, अजवाइन का तड़का लगाए इस तड़के में हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक, अरबी के पत्तो को डालकर चमचे सर चलाते हुए भून लीजिए।
  • अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patton ki sabji Recipe) बनकर तैयार है इस सब्जी को रोटी चपाती, पूरी के साथ सर्व कीजिए।
 
 
 
 
 
 

Leave a Comment