सर्दियों में हेल्दी और पौष्टिक खाने में बनाये पालक का साग || Palak saag recipe in Hindi

सर्दियों में हेल्दी और पौष्टिक खाने में बनाये पालक का साग || Palak saag recipe in Hindi, Palak saag image, पालक साग फोटो, Kitchenmasaala

 

सर्दी का मौसम पालक के साग (Palak saag recipe) के बिना तो अधूरी है। सर्दियों के मौसम में कई सारी सब्जियों से सजी बनाया जाता है जैसे मेथी के साग, सरसो का साग, पालक का साग (Palak saag recipe) आदि। साग को सभी जगहों पर अलग-अलग तरीको से बनाकर तैयार किया जाता है। सर्दियों में गरमागरम साग बहुत ही टेस्टी लगता है। पालक के साग (Palak saag recipe) को उत्तर भारत मे मक्का की रोटी या चावल के आटे की रोटी के साथ परोसा जाता है।इसके अलावा आप साग को नान रोटी, पराठा या उड़द दाल की खिचड़ी के साथ परोसा जाता है तो आइए जानते हैं पालक का साग बनाने की विधि। (Palak saag recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Palak saag recipe

पालक – 500 ग्राम
चना – 250 ग्राम
हरी मिर्च – 5 से 6
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरा धनिया – 1/2 कप (बारीक कटा)
चावल का आटा – 2 चम्मच
गेहुँ का आटा – 1 चम्मच
लहसुन – 3 से 4 कलिया
जीरा – 1/4 चम्मच
हींग – 1 पिंच
तेल – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Palak saag recipe

  • पालक का साग (Palak saag recipe) बनाने के लिए पालक और चने को अच्छी तरह से साफ करके धोकर किसी छननी में रख दीजिए, जिससे पालक और चने का सारा पानी निकल जाए।
  • कुकर में पालक और चना, हरी मिर्च, बारीक टुकड़ो में कटा अदरक, नमक डालकर कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिए।
  • दो सिटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए, कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर उबले पालक के मिक्सर को ठंडा कीजिए।
  • पालक और चने का मिक्सर जब ठंडा हो जाये तब इसे मिक्सी में बारीक पीस लीजिए।
  • एक कटोरी में चावल और गेहुँ के आटे का पतला घोल बनाकर तैयार कीजिए।
  • मिक्सी में बारीक पीसे पालक और चने के मिक्सर को एक पैन में डालकर पालक के मिक्सर में आटे के घोल दो कप पानी डालकर मिक्स पकाने के लिए गैस पर रखिए। 
  • पालक के साग (Palak saag recipe) को गाढ़ा होने तक पकाने के बाद गैस बंद कर दीजिए।
  • साग में तड़का लगाने के लिए एक करछी में तेल गरम कीजिए, तेल गरम होने के बाद हींग, जीरा और बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने पर साग में डालकर तड़का लगाए।
  • गरमागरम पालक का साग (Palak saag recipe) बनकर तैयार है, पालक के साग (Palak saag recipe) को मक्का की रोटी, चावल के आटे की रोटी, दही  के साथ परोसें।
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food