Banana Ice Cream Recipe : गर्मी के मौसम में घर पर बनाये टेस्टी केला आइस क्रीम, जाने रेसिपी।

Banana Ice Cream Recipe, Banana Ice Cream Recipe in Hindi

Banana Ice Cream Recipe : यदि आप भी केला खाना पसंद करते हैं तब केले की ठंडी आइसक्रीम एक मीठा और स्वादिष्ट विकल्प है जो गर्मियों में आपको ताजगी का एहसास कराता है। बनाना आइस क्रीम बच्चे ही नही बल्कि बड़े भी खाना पसन्द करते हैं। इस आइसक्रीम को बनाने के लिए आपको इन आवश्यक सामग्रियों की आवश्यकता होगी। चलिए जानते हैं।

Read More : आम का चटपटा अचार जिसे बनाना है एक दम आसान।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Banana Ice Cream Recipe

पके केले: 4
दूध: 1/2 कप
शक्कर: 2-3 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
वैनिला एक्सट्रेक्ट: 1 चमच

Read More : ठंडी-ठंडी छाछ बनाने की विधि।

बनाने की विधि || How to make Banana Ice Cream Recipe

  • सबसे पहले, केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इन्हें एक बाउल में रखें।
  • अब एक ब्लेंडर में केले टुकड़ों, दूध, शक्कर और वैनिला एक्सट्रेक्ट डालें।
  • इसे अच्छे से पीस लें जब तक मिश्रण चिकना नहीं हो जाता।
  • अब इस मिश्रण को एक आइसक्रीम बाउल में ट्रांसफर करें और बाउल को फोइलपेपर से ढक्कर फ्रीजर में रखें।
  • बनाना आइस क्रीम को करीब 4-6 घंटे के लिए फ्रीज में जमने दें, या जब तक यह सख्त नहीं हो जाती।
  • जब आइसक्रीम ठंडी हो जाए, इसे निकालें और ऊपर से बादाम या चॉकलेट टॉपिंग के साथ परोसें।

आपकी मीठी और स्वादिष्ट केले की आइसक्रीम तैयार है। गर्मियों के मौसम में बनाना आइस क्रीम को ठंडा-ठंडा परोसे।

Read More : पेट की समस्याओं को कम कर ये पुदीना छाछ।

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food