Lauki ki Sabzi in Hindi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Mon, 20 May 2024 10:58:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Lauki ki Sabzi in Hindi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 लौकी की मसालेदार सब्जी || Lauki ki Sabzi # Bottle Gourd Sabzi Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/05/lauki-ki-sabzi-bottle-gourd-sabzi.html https://kitchenmasaala.com/2024/05/lauki-ki-sabzi-bottle-gourd-sabzi.html#respond Mon, 20 May 2024 03:00:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/05/13/%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-lauki-ki-sab Read more

]]>
Lauki ki Sabzi, Lauki ki Sabzi recipe in Hindi

 

गर्मी के मौसम में लौकी खाना बहुत ही हैल्दी माना गया है। लौकी में 90% पानी, विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं यह पाचन में बहुत ही आसान होती है। लौकी की सब्जी वैसे तो कई तरीकों से बनाई जाती है आज हम आपको लौकी की सब्जी बहुत ही आसान तरीके से कुकर में बनाना बताने वाले हैं जिसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते है। आइये जानते है – लौकी की मसालेदार सब्जी कैसे बनायी जाती है।

( Lauki ki Sabzi Recipe in Hindi )

यह भी पढ़े :

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Lauki ki sabzi

लौकी = 500 ग्राम
प्याज = 2 -3
टमाटर = 2
अदरक = 1 – इंच टुकड़ा
लहसुन = 4 – 5 कलिया
हरी मिर्च = 4 -5
जीरा पाउडर = 1/2 – चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1/2 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 – चम्मच
गरम मसाला = 1/2 – चम्मच
हींग = 1 – पिंच
जीरा = 1 – चम्मच
नमक = स्वादानुसार
तेल = जरूरत के अनुसार
 

बनाने की विधि || How to make Lauki ki Sabzi

  • लौकी को छिलकर छोटे – छोटे टुकड़ों में काट ले।
  • प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट ले तथा अदरक और लहसुन का पेस्ट बना ले।
  • इसके बाद मीडियम आंच पर कुकर में तेल गरम कर ले और उसमे हींग जीरा डालकर हल्का सा रोस्ट होने तक पका लें।
  • जब जीरा चटकने लगे तब बारीक कटे प्याज की हल्का सुनहरा होने तक पकाने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सा भून लें।
  • इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और नमक डालकर पका लें जब टमाटर से तेल अलग होने लगे तब सभी मसाले हल्दी, लाल मिर्च ओर जीरा पाउडर डालकर मिला ले।
  • जब इन सभी मसालों से तेल अलग होने लगे तब इसमे लौकी मिक्स कर दे ओर थोड़ी देर पकाने के बाद कुकर का ढक्कन बन्द कर दे।
  • लौकी की सब्जी 2 सीटी आने तक पका लें इसके बाद गैस का फ्लेम बन्द कर दे जब कुकर ठंडा हो जाये तब लौकी की सब्जी में गरम मसाला और बारीक कटी हरी धनिया मिक्स कर दे।
  • अब यह लौकी की मसालेदार सब्जी बनकर तैयार है। लौकी की यह सब्जी गरमा गरम परोसें।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/05/lauki-ki-sabzi-bottle-gourd-sabzi.html/feed 0 503