Jaggery Benefits : रात में सोने से पहले गुड़ खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

भारत के सभी घरों में सर्दी के मौसम में गुड़ खाने की परम्परा पुराने समय से रही है। आयुर्वेद में भी सर्दी के मौसम में गुड़ को अमृत समान माना गया है क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

गुड़ में प्राकृतिक मिठास होने के साथ अन्य पोषक तत्व प्रोटीन, कैल्शियम, बी12, बी6, आयरन, सेलेनियम जैसे अन्य तत्व पाए जाते है जो हमें कई गम्भीर समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।

1. इम्युनिटी बूस्ट गुड़ में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और सेलेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मददगार होते हैं।

2. कब्ज से राहत यदि आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले गुड़ का सेवन शुरू कर दीजिए रोज रात में सोने से पहले गुड़ के एक टुकडे का सेवन आपको कब्ज की समस्या से राहत दिला सकता है।

3. वेट लॉस गुड़ में मौजूद पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट्स आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही गुड़ जा सेवन वाटर रिटेंशन को कम कर वेट लॉस में मददगार साबित होता हैं।

4. स्किन के लिए स्किन के लिए गुड़ बहुत ही कमाल की चीज है गुड़ खाने से मुहासों की समस्या नही होती साथ ही स्किन ग्लो करती है। गुड़ आपकी त्वचा की समस्याओं को आतंरिक रूप से ठीक करने में मददगार होता है।

5 बीपी गुड़ का नियमित सेवन आपकर ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करता है। गुड़ में मौजूद आयरन ब्लड प्रेशर रेगुलेशन मदद करता है।इसके अलावा गुड़ में मौजूद पोटेशियम और सोडियम रक्तचाप को नियंत्रित करते है।

कितना गुड़ खाए ? गुड़ का एक टुकड़ा प्रतिदिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में सोते समय हर व्यक्ति को 20 ग्राम गुड़ का सेवन करना चाहिए।