Naan – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Tue, 06 Aug 2024 11:47:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Naan – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Butter Garlic Naan Recipe : दुनिया भर में प्रसिद्ध भारत की ये टेस्टी रोटी बटर गार्लिक के नान। https://kitchenmasaala.com/2024/08/butter-garlic-naan-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2024/08/butter-garlic-naan-recipe.html#respond Mon, 05 Aug 2024 11:38:49 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=5080 Read more

]]>
Butter Garlic Naan Recipe, Butter Garlic Naan Recipe in Hindi

Butter Garlic Naan Recipe : अगर आप भी रोज-रोज रोटी खाकर बोर हो गए हैं तब आप भी घर मे बटर गार्लिक नान ट्राई कर सकते हैं यह आपकी ग्रेवी के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगा। बटर गार्लिक नान एक फेमस इंडियन रेसिपी हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छी और खाने में मुलायम, टेस्टी होता है। जिसे आप घर मे आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं तो आइए जानते हैं बटर गार्लिक नान बनाने की विधि।

इसे भी पढ़े : तीज और रक्षाबंधन के खास त्यौहारों के लिए खास राजस्थानी क्रिस्पी और जालीदार स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Butter Garlic Naan Recipe

2 कप मैदा
1/2 कप दही
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1 छोटा चम्मच चीनी
1/2 छोटा चम्मच नमक
2 बड़े चम्मच तेल
4-5 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच मक्खन
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
पानी (आवश्यकतानुसार)

इसे भी पढ़े : सूखे मेवे, चटपटे मसालों और अपने खट्टे मीठे स्वाद के लिए भारत के प्रसिद्ध स्नैक पोहे की नमकीन या चिवड़ा बनाने की आसान रेसिपी।

बनाने की विधि || How to make Butter Garlic Naan Recipe

आटा गूथना

  • एक बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, चीनी और नमक मिलाएं।
  • इसमें दही और तेल डालें और सबको अच्छी तरह मिलाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूथ लें।
  • आटे को गीले कपड़े से ढककर 1-2 घंटे के लिए रख दें।

नान बनाना

  • गूथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोइयाँ बनाएं।
  • एक लोई को बेलन से गोल या ओवल आकार में बेलें।
  • बेली हुई नान के ऊपर बारीक कटा हुआ लहसुन और हरा धनिया छिड़कें और हल्के हाथ से दबा दें।

इसे भी पढ़े : यह टेस्टी और स्वादिष्ट नमकीन को बनाना है बिल्कुल ही आसान।

पकाना

  • तवा गरम करें और उस पर थोड़ा पानी छिड़कें।
  • नान को तवे पर रखें और ढक दें।
  • जब नान के ऊपर बुलबुले दिखने लगें, तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ भी पकाएं।
  • नान को चिमटे से पकड़कर सीधे आँच पर भी सेंक सकते हैं, इससे यह फूलेगा और इसमें तंदूरी स्वाद आएगा।

मक्खन लगाना

  • गरम नान पर तुरंत मक्खन लगाएं।
  • नान को प्लेट में निकालें और गरमा गरम सर्व करें।
  • आपका बटर गार्लिक नान तैयार है। इसे किसी भी पसंदीदा ग्रेवी या सब्जी के साथ परोसें।

इसे भी पढ़े : गुजरात की विशेष प्रसिद्ध मिठाई जो उत्तर भारत के कई इलाकों में तीज के खास अवसर पर भी बनाकर तैयार की जाती है।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/08/butter-garlic-naan-recipe.html/feed 0 5080
तंदूरी रोटी बनाने की विधि || tandoori naan recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2022/08/tandoori-naan-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/08/tandoori-naan-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 17 Aug 2022 13:52:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/08/17/%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0 Read more

]]>
तंदूरी रोटी बनाने की विधि || tandoori naan recipe in hindi, tandoori naan image, kitchenmasaala

 

किसी भी पार्टी या ढाबे की शान तंदूरी रोटी खाने के स्वाद और भूख को दो गुना बढ़ा देती है। स्वादिष्ट तंदूरी नान को आप सभी घर पर आसानी से तवे पर ही बनाकर तैयार कर सकते हो। पनीर के साथ तंदूरी रोटी का स्वाद में चार चांद लग जाते हैं यदि आप भी तंदूरी रोटी का स्वाद घर पर चखना चाहते हैं तो आप भी बड़ी ही आसानी से घर पर ये तंदूरी नान बनाकर तैयार कर सकते हो। तो चलिए जानते हैं तंदूरी नान बनाने की विधि।
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for tandoori naan recipe

मैदा – 2 कप
दही – 1/4 कप 
तेल – 1 चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच
चीनी – 1 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच
सुखी पुदीने की पत्तियां – 2 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make tandoori naan recipe

  • सबसे पहले एक बाउल में दो कप मैदे को छान लीजिए, इसके बाद मैदे में चीनी, नमक, बेकिंग सोडा, सुखी पुदीने की पत्तियां मिक्स कर दीजिए।
  • मैदे में सभी चीजें मिक्स करने के बाद दही को अच्छे से मिलाइये इसके बाद मैदे में हल्का गुनगुना पानी डालकर एक दम नरम गूथ कर तैयार कीजिए।
  • इसके बाद हाथो में तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर एक दम चिकन होने तक गूथिये इसके बाद आटे को किसी गीले कपड़े से ढक्कर 5 से 10 मिनट के लिए रख दीजिए।
  • तैयार गुथे आटा लेकर लोई बनाइए, लोई को सूखे मैदे में लपेटिये और बेलन से बेलकर बड़ा कर लीजिए।
  • गैस पर तवे गर्म कीजिए अब तैयार रोटी के एक ओर हल्का सा पानी लगाकर तवे पर डालिये जिससे रोटी तवे पर चिपक जाए।
  • इसके बाद तवे का हेंडल पकड़ कर गैस पर उल्टा कीजिए, तंदूरी नान को चारों ओर से घूमते हुए हल्की सी चित्ती आने तक सेक लीजिए।
  • अब तवे को सीधा रखिए और नान को तवे से निकाल ने के बाद घी लगाकर प्लेट में रखिये ऐसे ही सारे नाना बनाकर तैयार कीजिए।
  • गरमा गरम घी लगे नान को किसी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व कीजिए।
 
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/08/tandoori-naan-recipe-in-hindi.html/feed 0 270