Chole recipe – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Thu, 23 May 2024 12:30:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Chole recipe – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 हलवाई वाले छोले बनाने की विधि || Halwai stayl Chole bnane ki Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/05/halwai-stayl-chole-bnane-ki-recipe-in.html https://kitchenmasaala.com/2024/05/halwai-stayl-chole-bnane-ki-recipe-in.html#respond Thu, 23 May 2024 04:05:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/06/07/%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e Read more

]]>
हलवाई वाले छोले बनाने की विधि ,Halwai stayl Chole bnane ki Recipe in Hindi,chole sabzi image,chole sanzi photo,

Chole recipe : छोले खाने में तो बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं खासकर जब छोले हलवाई या रेस्टोरेंट स्टाइल से बने हो तब इनका स्वाद ही लाजवाब होता है छोले की इस सब्जी को आप छोले भटूरे के साथ परोसें। अगर आपका भी कुछ चटपटा खाने का मन हो तो आप भी जरूर बनाने ये हलवाई वाले छोले। आज हम आपको बताएंगे हलवाई वाला सिक्रेट छोले बनाने के लिये तो आइए जानते हैं – हलवाई वाले छोले कैसे बनाये जाते हैं। ( Chole Banane ki Recipe in Hindi )

यह भी पढ़े :

आवश्यक सामग्री || Ingredients for chole Recipe

छोले = 2 – कप
प्याज = 2
हरी मिर्च = 2 -3
टमाटर = 4
अदरक = 1- इंच टुकड़ा
छोले मसाला = 2 – चम्मच
धनिया पाउडर = 1 – चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 – चम्मच
लांग = 3 – 4
इलायची = 1  छोटा टुकड़ा
दाल चीनी = 1 – छोटा टुकड़ा
काली मिर्च = 2 – 3
तेज पत्ता = 1
सुखी लाल मिर्च = 2
जीरा = 1 – चम्मच
हींग = 1 – पिंच
चाय पत्ती = 1 – चम्मच
बेकिंग सोडा = 1/2 – चम्मच
नमक = स्वादानुसार
तेल = जरूरत के अनुसार
 

बनाने की विधि || How make to Chole Recipe

  • सबसे पहले छोले को साफ पानी से अच्छे से धुलकर पूरी रात के लिए भिगोकर रख दे।
  • यदि आप रात में छोले भिगोने भूल गए है तो 4 से 5 घण्टे के लिए छोले गर्म पानी मे भिगोकर रख दें।
  • अदरक, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च का मिक्सी में पेस्ट बना ले।
  • एक कुकर में थोड़ा सा तेल डालकर उसमे सभी खड़े मसाले दाल चीनी, काली मिर्च, इलायची, जीरा, तेज पत्ता और लांग डालकर सभी को हल्का सा भुनने के बाद अदरक,प्याज, टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दे साथ ही स्वादानुसार नमक भी इसमे मिला दे ओर इसे चलाते हुए भून लें।
  • इस पेस्ट से जब तेल अलग होना शुरू हो जाये तब इसमे सभी मसाले छोले मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर भून लें।
  • एक भगोने में थोड़ा सा पानी लगभग 2 कप पानी डालकर उसमे चाय पत्ती डालकर एक उबाल आने तक पका लें।
  • जब सभी मसाले भून जाए तब इसमे रात में भीगे छोले पानी के साथ डाल दे।
  • इसके बाद चाय का बना पानी और बेकिंग सोडा डालकर छोलों में मिक्स कर दे और कुकर का ढक्कन बन्द कर दे।
  • अब 4 से 5 सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दे जब कुकर ठंडा हो जाये तब इसे खोलकर छोले अच्छे से पक गए हो तब यह हलवाई वाली छोले की सब्जी बनकर तैयार है।
  • छोले में तड़का लगाने के लिए एक पेन में तेल गरम करे उसमे सुखी लाल मिर्च, जीरा और हींग डाल कर थोड़ा सा भुने ओर छोले में डाल दें।
  • अब यह हलवाई वाले छोले पूरी तरह से बनकर तैयार है। भटुरो, पूरी या चावल की साथ परोसें।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/05/halwai-stayl-chole-bnane-ki-recipe-in.html/feed 0 496