Dabeli Recipe in hindi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Sun, 26 May 2024 11:47:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Dabeli Recipe in hindi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Dabeli Recipe : स्वादिष्ट और सिंपल तरीके से बना ये गुजरात का फेमस स्ट्रीट फूड दाबेली रेसिपी। https://kitchenmasaala.com/2024/05/dabeli-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2024/05/dabeli-recipe.html#respond Sun, 26 May 2024 04:05:27 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=4796 Read more

]]>
Dabeli Recipe, Dabeli Recipe in Hindi

Dabeli Recipe : गुजरात का फेमस स्ट्रीट फूड दाबेली को देशभर में पसंद किया जाता हैं। यहाँ पर दाबेली को स्ट्रीट फूड के रूप में खूब पसंद किया जाता है, दाबेली देखने मे एक दम महाराष्ट्र के वड़ा पाव की तरह दिखाई देता है। लेकिन स्वाद में दाबेली वड़ा पाव से एक दम भिन्न होती है। जो बच्चों और बड़ों सभी को काफी लोकप्रिय हैं। दाबेली को घर मे बनाना एक दम आसान है तो आइए जानते हैं दाबेली बनाने की विधि।

Read More : लौकी का रायता बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Dabeli Recipe

दाबेली मसाला के लिए

जीरा: 2 चम्मच
धनिया पाउडर: 2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च: 5-6
तिल: 1 चम्मच
लौंग: 3-4
दालचीनी: 1 इंच टुकड़ा
काला नमक: 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर: 1 चम्मच

भरावन के लिए

उबले और मसले हुए आलू: 2 कप
प्याज (बारीक कटा हुआ): 1
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
इमली की चटनी: 1/2 कप
हरा धनिया (कटा हुआ): 1/4 कप
अनार के दाने: 1/2 कप
भुनी हुई मूंगफली: 1/2 कप
सेव: 1/2 कप
तेल: 2 चम्मच

पाव के लिए

पाव ब्रेड: 8-10
मक्खन: 2-3 चम्मच

Read More : रेस्टोरेंट स्टाइल राजमा रेसिपी।

बनाने की विधि || How to make Dabeli Recipe

दाबेली मसाला बनाना

  • एक पैन में जीरा, धनिया पाउडर, सूखी लाल मिर्च, तिल, लौंग, दालचीनी और काला नमक को मध्यम आंच पर सूखा भूनें।
  • ठंडा होने के बाद, इस मिश्रण को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
  • इसमें आमचूर पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। आपका दाबेली मसाला तैयार है।

भरावन बनाना

  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा प्याज डालें। सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
  • मसले हुए आलू डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • इसमें इमली की चटनी डालकर अच्छे से मिक्स करें और थोड़ी देर पकाएं।
  • गैस बंद करके, इसमें कटा हरा धनिया मिलाएं। अब आपका आलू का भरावन तैयार है।

दाबेली तैयार करना

  • पाव को बीच से काट लें, लेकिन पूरी तरह से नहीं।
  • तवे पर मक्खन गर्म करें और पाव को दोनों तरफ से सेंक लें।
  • पाव के अंदर आलू का भरावन भरें।
  • ऊपर से अनार के दाने, भुनी मूंगफली और सेव डालें।
  • चाहे तो थोड़ा और इमली की चटनी डाल सकते हैं।

अब आपकी स्वादिष्ट दाबेली तैयार है। इसे गर्म-गर्म परोसें और आनंद लें।

Read More : तुरई की सब्जी रेसिपी।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/05/dabeli-recipe.html/feed 0 4796