Sambar Recipe in Hindi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Wed, 17 Apr 2024 11:35:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Sambar Recipe in Hindi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Sambar Recipe : खाने में साउथ इंडियन स्वाद का तड़का रेस्टोरेंट स्टाइल सांभर रेसिपी। https://kitchenmasaala.com/2024/04/sambar-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2024/04/sambar-recipe.html#respond Wed, 17 Apr 2024 11:35:02 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=4232 Read more

]]>
Sambar Recipe, Sambar Recipe in Hindi

Sambar Recipe : दक्षिण भारत की बहुत सी डिश सांभर के बिना एक दम अधूरी है। सांभर के बिना इडली, डोसा, उत्तपम या अन्य बहुत सी डिश सांभर के बिना स्वाद ही फीका पड़ जाता है। सांभर स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। यदि आप भी घर मे साउथ इंडियन फ़ूड बनाना चाहते हैं तब यह रेसिपी फॉलो करके घर मे ही स्वादिष्ट सांभर बनाकर तैयार करें।

Read More : घर मे बनाए बाजार जैसा क्रिस्पी डोसा।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Sambar Recipe

1/2 कप अरहर दाल
1 कप मिक्स वेजिटेबल्स (उबले हुए)
(गाजर, आलू, मटर, फ्रेंच बीन्स, लौकी, टमाटर, बैंगन, अदरक, और करी पत्ता)
2 टमाटर (कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच राई
2 लहसुन की कलियाँ (कटी हुई)
1 टुकड़ा अदरक (कटा हुआ)
1/2 छोटा चम्मच हींग
1 इंच अदरक के पत्ते (कटे हुए)
2-3 करी पत्ते
2 छोटे चम्मच तेल
नमक स्वाद के अनुसार
पानी

तड़का के लिए

2 छोटे चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
2-3 करी पत्ते
हींग

Read More : चावल और दाल की साफ्ट इडली रेसिपी।

बनाने की विधि || How to make Sambar Recipe

दाल पकाएं

  • पहले अरहर दाल को साफ़ पानी में अच्छे से धो लें।
  • अब एक प्रेशर कुकर में दाल को 2 कप पानी के साथ डालें।
  • 3-4 सीटियां आने तक पकाएं या 3-4 सीटियों तक उबालें।

सांभर बनाएं

  • एक कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल गरम करें।
  • तेल गरम होने पर राई, हींग, लहसुन, अदरक, करी पत्ते डालें।
  • अब उबली हुई मिक्स वेजिटेबल्स, कटी हुई हरी मिर्च, और टमाटर डालें।
  • इसके बाद सभी मसालों को डालें – लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, और जीरा पाउडर।
  • अब इस सभी सामग्री अच्छे से मिलाएं और उबलने दें।
  • जब सभी सामग्री अच्छे से पक जाए, तो उसमें पकी हुई अरहर की दाल डालें।
  • अब पानी डालें ताकि सांभर का कंसिस्टेंसी ठीक हो जाए।
  • पानी डालके के बाद सांभर को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं।

तड़का

  • एक छोटे पैन में 2 छोटे चम्मच तेल गरम करें।
  • तेल गरम होने पर राई, हींग, और करी पत्ते डालें।
  • अब इस तड़के को सांभर पर डालें।

आपका स्वादिष्ट सांभर तैयार है। इसे गरमा गरम इडली के साथ परोसें और खाने का आनंद लें।

Read More : रवा इडली रेसिपी।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/04/sambar-recipe.html/feed 0 4232