Aate ki panjiri ki recipe in Hindi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Wed, 14 Aug 2024 10:30:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Aate ki panjiri ki recipe in Hindi – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा जी को लगाए आटे की पंजीरी का भोग, बनाने की विधि || Aate ki panjiri ki recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/08/aate-ki-panjiri-ki-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/08/aate-ki-panjiri-ki-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 14 Aug 2024 04:00:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/08/18/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0% Read more

]]>
जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा जी को लगाए आटे की पंजीरी का भोग, बनाने की विधि || Aate ki panjiri ki recipe in Hindi, aate ki panjari image, kitchenmasaala

 

Aate ki panjiri ki recipe : पंजीरी एक ऐसी भारतीय मिठाई है जिसे यह पर किसी भी त्यौहार कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान कान्हा जी को भोग लगाया जाता है। भारत मे आटे की पंजीरी को जन्माष्टमी के अवसर पर ही नही बल्कि बहुत से खास त्योहारों पर बनाया जाता है। इतना ही नही सर्दी के मौसम में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए भी पंजीरी एक आयुर्वेदिक औषधियों से कम नही है। यह हमारी इम्युनिटी बुस्ट करने के साथ बहुत सी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। पंजीरी को न्य मदर के लिए भी बनाया जाता है। शुरुआती दिनों में जच्चा को यह गेहूँ के आटे से बना पंजीरी खिलायी जाती है। तो आइए जानते हैं आटे की पंजीरी बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Aate ki panjiri ki recipe

गेहूँ के आटा – 2 कप
बूरा – 1 कप
काजू – 1/2 कप
बादाम – 1/2 कप
मखाने – 1 कप
घी – 1 कप
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Aate ki panjiri ki recipe

  • सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लीजिए, कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर बादाम और काजू को एक से दो मिनट भून कर एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • कड़ाही के बचे घी में एक चम्मच ओर घी डालकर मखाने को एक से दो मिनट भूनकर प्लेट में निकाल लीजिए।
  • भुने काजू, बादाम और मखानों का हल्का दरदरा से कुटिए।
  • इसके बाद कड़ाही में बाकी का बचा घी डाल कर मीडियम आंच पर गेहूँ के आटे को करछी से चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए।
  • जब आटा हल्का ब्राउन हो जाये तब इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • भुना आटा जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब आटे में बूरा, इलायची पाउडर, काजू, बादाम, मखानों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
  • आटे की पंजीरी बनकर तैयार है आते की पंजीरी में तुलसी के पत्ते रखिए और भगवान जी को भोग लगाए।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/08/aate-ki-panjiri-ki-recipe-in-hindi.html/feed 0 268