Akhrot halwa recipe – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Tue, 02 Jan 2024 16:20:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Akhrot halwa recipe – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 अखरोट का हलवा रेसिपी || Akhrot halwa recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/01/akhrot-halwa-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/01/akhrot-halwa-recipe-in-hindi.html#respond Mon, 01 Jan 2024 17:57:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/12/01/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%80-akhrot-halwa-recipe-in-hindi/ Read more

]]>
अखरोट का हलवा रेसिपी || Akhrot halwa recipe in Hindi,Akhrot halwa image, अखरोट हलवा फोटो, kitchenmasaala

 

सर्दी के मौसम में मीठे में हलवा खाने का मजा ही अलग है। हलवा जब घर मे बना हो तब हलवे का स्वाद और पौष्टिकता दोनों ही दो गुना बढ़ जाती हैं। कहा जाता है कि अखरोट का कोई स्वाद नही होता लेकिन अगर अखरोट को दूध घी मावा शक्कर के साथ मिलाकर अखरोट का हलवा बनाया जाए तब अखरोट का स्वाद दोगुना बाद जाता हैं और हलवा भी खाने में स्वादिष्ट लगता है। अखरोट का हलवा (Akhrot halwa recipe) दिल और दिमाग को तरोताजा रख हमारी इम्युनिटी मजबूत बनाता है यह हलवा आप घर मे ही आएसनी से बनाकर तैयार कर सकते हो तो आइए जानते है अखरोट का हलवा रेसिपी। (Akhrot halwa recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Akhrot halwa recipe

अखरोट – 1 कप
चीनी – 1/2 कप
बादाम, काजू, पिस्ता – 1/4 कप
मावा – 1/2 कप
दूध – 1 लीटर
घी – जरूरत के हिसाब से
इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Akhrot halwa recipe

  • अखरोट का हलवा (Akhrot halwa recipe) बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रखिए, जब दूध में उबाल आ जाये तब दूध में चीनी डालकर दूध को ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • एक कड़ाही में घी डालकर गरम कीजिए, गर्म घी में मावा डालकर तब तक पकाएं जब तक मावा घी न छोड़ने लगे।
  • दूध में दरदरे पीसे अखरोट डालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकने दीजिए।
  • जब अखरोट पककर गाढ़ा हो जाये तब हलवे में मावा मिक्स कीजिये, अब अखरोट के हलवे (Akhrot halwa recipe)को धीमी आंच पर घी अलग निकलने तक पकाने के बाद गैस बंद कर दीजिए।
  • अखरोट का हलवा (Akhrot halwa recipe) बनकर तैयार है तैयार अखरोट के हलवे (Akhrot halwa recipe) में काजू बादाम पिस्ते डालकर सजाए और एक सर्विग प्लेट में हलवा परोसे।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/01/akhrot-halwa-recipe-in-hindi.html/feed 0 172