Kacche Aam ka juice Recipe – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Sat, 15 Jun 2024 11:47:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Kacche Aam ka juice Recipe – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 कच्चे आम का जूस || Kacche Aam ka juice Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/06/kacche-aam-ka-juice-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/06/kacche-aam-ka-juice-recipe-in-hindi.html#respond Sat, 15 Jun 2024 04:05:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/05/05/%e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%b8-kacche-aam-ka-juice-recipe-in-hindi/ Read more

]]>
कच्चे आम का जूस || Kacche Aam ka juice Recipe in Hindi, कच्चे आम का जूस फोटो, kacche aam ka juice image

 

Kacche Aam ka juice Recipe in Hindi : कच्चे आम का जूस गर्मी के मौसम में पिया जाने वाला सबसे पौष्टिक और स्वादिष्ट जूस है। गर्मी के मौसम में कच्चे आम के जूस का रोज सेवन करने से लू नही लगती है और यह हमारे शरीर के तापमान को स्थिर बनाएं रखता है। इतना ही नही कच्चे आम के जूस की खास बात यह है आप इसे गोलगप्पो के साथ भी सर्व कर सकते हैं। कच्चे आम का जूस बनाना बेहद आसान है तो आइए जानते हैं आम का जूस बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Kacche Aam ka juice Recipe in Hindi

कच्चा आम – 2           
पुदीना – 10 पत्तियां
काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
चीनी – 1/2 कप
आइस क्यूब
 
 

बनाने की विधि || How to make Kacche Aam ka juice Recipe in Hindi

  • सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धोकर साफ कर लीजिए। आम को सूती कपड़े से पोछने के बाद छिलका निकाल लीजिए।
  • इसके बाद कच्चे आम को छोटे टुकड़ों में काटकर आम के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चीनी ओर एक कप पानी मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर लीजिए।
  • इसके बाद आम के जूस को छननी से छानकर एक गिलास में आइस क्यूब डालकर सर्व कीजिए।
 
 
कच्चे आम का जूस के सेवन से पाचन एक दम दुरुस्त बना रहता है। कच्चे आम का सेवन गर्मी के मौसम में करने से लू के गर्म तापमान से यह हमारे शरीर को बचाये रखता है। आपभी घर मे आम का जूस बना रहे हैं तब इसके स्वाद के बारे में कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।
 
 
 
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/06/kacche-aam-ka-juice-recipe-in-hindi.html/feed 0 352