mango ice cream – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Mon, 29 Apr 2024 10:18:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png mango ice cream – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 मैंगो आइस क्रीम रेसिपी || mango ice cream Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/04/mango-ice-cream-recipe-in-hindi-2.html https://kitchenmasaala.com/2024/04/mango-ice-cream-recipe-in-hindi-2.html#respond Sun, 28 Apr 2024 04:05:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/07/07/%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%80-mango-ice-cr Read more

]]>
मैंगो आइस क्रीम रेसिपी || mango ice cream Recipe in Hindi, Mango icecream image, आम की आइस क्रीम फोटो

 

गर्मी के मौसम में ठंडी चीजे खाने का बहुत मन करता है इसलिए आज हम आपके लिए ऐसी ही एक रेसिपी लेकर आये हैं मैंगो आइस क्रीम। बच्चों की पसंदीदा मैंगो आइस क्रीम को आप आसानी से घर पर बना सकते हो। गर्मी के मौसम में मैंगो आइस क्रीम की बाजार में सबसे अधिक मांग होती है। ताजा क्रीम और दूध से बनी यह मैंगो आइस क्रीम का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है तो आइए जानते हैं मैंगो आइस क्रीम बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for mango ice cream Recipe in Hindi

आम – 2
चीनी – स्वादानुसार
क्रीम – 1 कप
दूध – 1/2 लीटर
कार्न फ्लोर – 2 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make mango ice cream Recipe in Hindi

  • सबसे पहले एक कप में ठंडा दूध निकल कर रख लीजिए।
  • दूध को भगोने में गर्म करने के लिए रखे जब दूध में उबाल आ जाये तब आंच को धीमा कर दीजिए और दूध को तब तक पकाएं जब तक वह पक कर आधा ना रह जाये।
  • दूध जब पक कर आधा रह जाये तब गैस को बंद कर  mnदीजिए, आम को छीलकर आम का पल्प निकाल कर रख लीजिए।
  • ठंडे दूध में कार्न फ्लोर को घोल लीजिए, गर्म दूध में उबाल आने के बाद कार्न फ्लोर का घोल दूध में मिक्स कर दीजिए। अब दूध को बराबर चलाते हुए 5 से 6 मिनट पकाने के बाद दूध आइस क्रीम के लिए बिल्कुल तैयार है, गैस बंद करने के बाद दूध को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
  • आम का पल्प, चीनी और क्रीम को मिक्सी में फेट लेने के बाद कार्न फ्लोर मिले दूध में डालकर फेट लीजिए।
  • अब मिक्सर को किसी एयर टाइट कंटेनर में डालकर कन्टेनर का ढक्कन बन्द कर इसे 7 से 8 घण्टे के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
  • मैंगो आइस क्रीम जमकर तैयार है। जब भी आपका आइस क्रीम खाने का मन हो तब आइस क्रीम को 5 मिनट के लिए फ्रिज से निकल कर रखे और 5 मिनट बाद ठंडी-ठंडी आइस क्रीम को सर्व करें।
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/04/mango-ice-cream-recipe-in-hindi-2.html/feed 0 312