बिहार झारखंड प्रसिद्ध सत्तू का पराठा || sattu paratha for weight loss-sattu paratha recipe in Hindi

बिहार झारखंड प्रसिद्ध सत्तू का पराठा || sattu paratha for weight loss-sattu paratha recipe in Hindi

 

सत्तू ताकत और पौष्टिक्ता से भरपूर होता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती हैं यह गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है। सत्तू बिहार और झारखंड का फेमस पौष्टिक आटा है यहां पर सत्तू का मीठा शरबत, नमकीन शरबत, सत्तू का मीठा पराठा, गुलगुले, सत्तू का हलवा आदि स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते हैं। आज हम सत्तू का पराठा बनाने के बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते है सत्तू का हेल्दी पराठा बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for sattu paratha for weight loss-sattu paratha recipe in Hindi

सत्तू – 1 कप
प्याज – 2
हरी मिर्च – 2 से 3
जीरा – 1/4 चम्मच
हींग – 1 पिंच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – पराठा सेकने के लिए
गुथा आटा
 
यह जरूर पढ़ें : घर मे आसानी से बनाकर तैयार कीजिए जामुन का सिरका।
 

बनाने की विधि || How to make  sattu paratha for weight loss-sattu paratha recipe in Hindi

  • सत्तू का पराठा बनाने के लिए प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए।
  • सत्तू में सभी मसाले लाल मिर्च पाउडर, नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, हींग, जीरा, बारीक कटी प्याज और 2 चम्मच घी डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।
  • गुथे आटे की लोई बनाए लोई के बीच मे सत्तू की बनी स्टफिंग भरकर स्टफिंग को अंगूठे से दबाते हुए गोल बना लीजिए।
  • इसके बाद पराठे को बेलन से बेल कर गोल बना लीजिए।
  • तेज आंच पर तवा गरम कीजिए जब तवा गरम हो जाये तब पराठे को डालकर दोनो ओर से घी डालकर अच्छे से सेक लीजिए।
  • गरमागरम सत्तू का पराठा बनाकर तैयार है, ताजा दही या ताजा बनी लस्सी के साथ पराठे को सर्व कीजिए।
 
यह जरूर पढ़ें : ठण्डक देने वाला सत्तू का मीठा शरबत रेसिपी।
 
सत्तू के पराठे को आप सुबह के नाश्ते में दही या खट्टी मीठी लस्सी के साथ सर्व कर सकते है। यह एक स्वादिष्ट डिश होने के साथ हमारे शरीर के लिए एनर्जी से भरपूर ओर गर्मी के मौसम में ठंडक देने वाला होता है। आप भी यह पाठ घर मे बना रहे हैं तब यह रेसिपी स्टेप टू स्टेप फॉलो कीजिए। और अपनी पसंद की रेसिपी कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।

Leave a Comment