Karele ki sabji Recipe – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Mon, 29 Apr 2024 10:28:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Karele ki sabji Recipe – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 ऐसे बनाए करेले कि सब्जी कि खाने वाले उंगलियां चाटते ही रह जाये || Karele ki sabji Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/04/karele-ki-sabji-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/04/karele-ki-sabji-recipe-in-hindi.html#respond Mon, 08 Apr 2024 07:49:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/04/08/%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e Read more

]]>
ऐसे बनाए करेले कि सब्जी कि खाने वाले उंगलियां चाटते ही रह जाये || Karele ki sabji Recipe in Hindi, karele ki sabji image, करेले की सब्जी फोटो, kitchenmasaala.com
करेले की सब्जी एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है जिसे ज्यातर लोग इसके कड़वे स्वाद की वजह से खाना पसंद नही करते हैं लेकिन आज हम आपको करेला (Karele ki sabji Recipe) बनाने की एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे आपके करेले बिल्कुल भी कड़वे नही बनेंगे और स्वादिष्ट इतने होंगे कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे। करेले की सब्जी वैसे तो कई तरह से बनायी जाती जिसमे से भरवाँ करेले की सब्जी (Karele ki sabji Recipe) सबसे ज्यादा फेमस है। लेकिन आज हम आपको करेले की सिंपल सब्जी (Karele ki sabji Recipe) बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप रोटी पराठा और अपने मनपसंद रायते के साथ खा सकते हैं। ऐसे बनाना बहुत ही आसान है तो आइए जानते हैं करेले की सब्जी बनाने की विधि। (Karele ki sabji Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Karele ki sabji Recipe

करेला – 500 ग्राम
प्याज – 4
अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
कच्चा आम – 1
सॉफ – 1/2 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 3 चम्मच
तेल – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Karele ki sabji Recipe

  • करेले की सब्जी (Karele ki sabji Recipe) बनाने के लिए सभी करेलो को धोकर उन्हें हल्का हल्का छिल लिजिए।
  • इसके बाद करेलो को गोल टुकड़ो में काटकर उनके बीज निकाल कर अलग कर दीजिए।
  • कटे करेले को एक बाउल लेकर इसमे 3 से 4 चम्मच नमक डालकर 30 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद इसके बाद करेले को पानी मे डालकर तब तक धोए जब तक सारा नमक न निकल जाए, इसके बाद करेलो हथेलियों से दबाकर सारा पानी निकाल कर एक प्लेट में रखिए।
  • कड़ाही में तेल गरम कर ले, जब तेल गरम हो जाए तब गर्म तेल में कटे करेले डालकर हल्का सुनहरा होने तक तलकर तेल से निकाल लीजिए।
  • बाकी के बचे तेल में जीरा, सौफ डालकर हल्का सा भुनने के बाद प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिए
  • प्याज भुनने के बाद अदरक लहसुन के पेस्ट को भी हल्का सा भून लें इसके बाद कच्चे आम का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स कीजिए।
  • जब मसाले अच्छे से जाए और मसालों से तेल अलग निकले तब भुने करेले डालकर मसालों में अच्छी तरह से मिलने के बाद कड़ाही का ढक्कन बन्द करके 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
  • करेले जब पककर हल्के मुलायम हो जाये तब गैस बंद कर दीजिए।
  • करेले की सब्जी (Karele ki sabji Recipe) बनकर तैयार है। करेले की सब्जी (Karele ki sabji Recipe) को एक सर्विग बाउल में निकाल कर बारीक कटा हरा धनिया डालकर रोटी या पराठे और दही के साथ परोसे।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/04/karele-ki-sabji-recipe-in-hindi.html/feed 0 57