Mango pickle – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Sat, 27 Apr 2024 11:35:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Mango pickle – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Mango Pickle : इस प्रकार बनाये आम का स्वादिष्ट चटपटा अचार जो सालों साल खराब नही होगा। https://kitchenmasaala.com/2024/04/mango-pickle.html https://kitchenmasaala.com/2024/04/mango-pickle.html#respond Sat, 27 Apr 2024 11:35:30 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=4322 Read more

]]>
Mango pickle recipe in Hindi, mango pickle

Mango Pickle : आम के अचार की बात आये तो सबसे पहले वही दादी नानी के हाथों का स्वाद याद आ जाती हैं। घर में बने अचार का स्वाद काफी लाजवाब लगता था। यदि आप भी यही लाजवाब अचार बनाने की सोच रहे हैं तो इस आप के अचार की रेसिपी फॉलो करके आप भी घर मे वही दादी नानी के हाथ के बने अचार का स्वाद अपने अचार में ला सकते हैं।

Read More : ठंडा ठंडा बटर मिल्क रेसिपी।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango Pickle

कच्चे आम – 500 ग्राम (धोकर कटा हुआ)
सरसों के बीज – 30 ग्राम
मेथी के बीज – 15 ग्राम
हल्दी पाउडर – 2 छोटी चमच
लाल मिर्च पाउडर – 25 ग्राम
हींग – 1 छोटी चमच
नमक – 100 ग्राम
सरसों का तेल – 150 मिलीलीटर

Read More : पेट की समस्याओं को कर देगा खत्म ये पुदीना छाछ।

बनाने की विधि || How to make Mango Pickle 

  • सबसे पहले, आम को अच्छे से धोकर सूखा लें। पानी सूखने के बाद आम सभी आम को काट लें।
  • अब आम के टुकड़ों को धोकर धूप में सूखा ले ताकि आम की नमी बहार निकल जाए।
  • अब, सरसों के बीज और मेथी के बीज को एक साथ भूनें और उन्हें दरदरे पाउडर की तरह पीस लें।
  • इसके बाद, एक बड़े बर्तन में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, और नमक को मिलाएं।
  • अब, इस मिश्रण में भुने हुए सरसों और मेथी के बीज डालें और अच्छे से मिला लें।
  • अब, इस मिश्रण को ध्यान से आम के टुकड़ों के साथ मिलाएं। और सारे आम के टुकड़ों को अच्छे से मिलाने के लिए हाथों का उपयोग करें।
  • अंत में, इस मिश्रण में सरसों का तेल डालें और इसे अच्छे से मिला लें।
  • अब, इस मिश्रण को साफ़ और सूखे बर्तन में भरकर ढके और एक ठंडे स्थान पर रखें। आम का अचार को धूप में 10 से 13 दिनों तक पकाएं और फिर इसे उधर धूप-छाँव में स्थान पर रखें।
  • आपका स्वादिष्ट आम का अचार तैयार है! इसे आप खाने के साथ चावल, परांठे, या अन्य भारतीय खाने के साथ सर्व करें।

ध्यान देने वाली बातें:

  • अचार के बर्तन को अच्छे से साफ़ करें और उसे सूखे और स्वच्छ स्थान पर रखें।
  • अचार को हर 1-2 दिन में हलके हाथ से मिलाएं, ताकि सभी मसाले अच्छे से मिल जाएं।
  • आम का अचार को फ़्रिज़ में रखने के लिए, एक साफ़ और सूखे बर्तन में भरकर रखें और ऊपर से थोड़ा तेल डालें।
  • ध्यान दें कि अचार को बारिश या पानी से बचाएं, क्योंकि इससे अचार की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

Read More : टमाटर की स्वादिष्ट चटनी रेसिपी।

 

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/04/mango-pickle.html/feed 0 4322
सालों साल चलने वाला चटपटा आम का अचार बनाने की विधि || Mango pickle recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2023/05/mango-pickle-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2023/05/mango-pickle-recipe-in-hindi.html#respond Thu, 18 May 2023 17:51:00 +0000 Read more

]]>
Mango pickle recipe in Hindi, Mango pickle recipe

 

Mango pickle recipe : गर्मी के मौसम में ज्यादातर सभी घरों में साल भर लिए आम का अचार (Mango pickle recipe) बनाकर स्टोर किया जाता है। जब आम के अचार को साल भर स्टोर करने की बात आये तब अचार को बनाते समय बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है जिसे आम का अचार (Mango pickle recipe) घर मे साल भर सुरक्षितऔर स्वादिष्ट बना रहे। वैसे तो आम का अचार कई तरीकों से बनाकर तैयार किया जाता है। आज हम आम का ऐसा अचार (Mango pickle recipe) बनाने के बारे में बात करेंगे जो एक बार बनाने के बाद साल भर चलने वाला है।

आम का अचार (Mango pickle recipe) सभी को बहुत पसंद होता है। यदि आप सभी आम बनाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखेंगे तो अचार ओर भी स्वादिष्ट बनेगा। कच्चा आम खरीदने से पहले आपको यह ध्यान रखना है कि आम आज हो और आम में गुठली बना जाने के बाद ही आम का अचार बनाए। आम का अचार (Mango pickle recipe) बनाने के लिए आम बिल्कुल पूरी तरह से कच्चा होना चाहिए। आम का अचार बनाने के लिए अचारी आम(रामकेला आम) का ही उपयोग करे। आम रेशे वाला बिल्कुल भी नही होना चाहिए। तो आइए जानते हैं आम का अचार बनाने की विधि। (Mango pickle recipe)

यह जरूर पढ़ें : गर्मी के मौसम में एक बाद घर मे जरूर बनाये ये स्वादिष्ट और ठंडी मैंगो मूज।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango pickle recipe

आम – 5 किग्रा (टुकड़ों में कटा हुआ)
मेथी दाना – 200 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर – 100 ग्राम
कलौंजी – 100 ग्राम
सौंफ – 200 ग्राम
धनिया – 200 ग्राम (दरदरा पिसा हुआ)
हल्दी पाउडर – 100 ग्राम
नमक – 500 ग्राम
हींग – 1 चम्मच
सरसों का तेल – 2 से 3 लीटर

यह जरूर पढ़ें : स्वादिष्ट और स्पंजी मैंगो केक बनाने की विधि।

बनाने की विधि || How to make Mango pickle recipe

  • आम का अचार (Mango pickle recipe) बनाने के लिए आमों को धोकर सभी आमों को छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर बीज निकाल दीजिए।

Mango pickle recipe in Hindi, Mango Pickle recipe

  • आम के टुकड़ो में 100 ग्राम नमक डालकर इन्हें एक कंटेनर में भरकर 12 घण्टों के लिए रख दीजिए।
  • तय समय के बाद आम के टुकड़ो को कंटेनर से निकल कर एक सूती कपड़े पर धूप दिखाने के ले 1 से 2 घण्टे के लिए रख दीजिए।
  • तब तक मेथी दाना, सौफ, को हल्का सा भून लीजिए या सभी मसालो को दूध में सुखादीजिए, जिससे मसालो का मॉस्चराइजर खत्म हो जाये और अचार लम्बे समय तक चले।
  • इसके बाद मेथी और सौफ को दरदरा पीस ले, कड़ाही में तेल डालकर धुंआ निकलने तक गर्म करके तेल को ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • तय समय के बाद कटे आम के टुकड़ो को एक बड़े बर्तन में डालकर इसमें दरदरे पिसे मसाले, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया, स्वादानुसार नमक, कलौंजी और तेल में हींग डालने के बाद तेल डालकर सभी सामग्री को एक बड़े चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर दीजिए।
  • सभी मसालो के साथ मिलाने के बाद आम के अचार (Mango pickle recipe) को एक साफ बरनी या कांच के कंटेनर में भरकर रख दीजिए।
  • आम के अचार (Mango pickle recipe) के कंटेनर को दो से तीन दिन धूप दिखा सकते हैं। उसके बाद आम का अचार (Mango pickle recipe) एक महीने के बाद खाने के लिए एक दम तैयार हो जायेगा।


यह जरूर पढ़ें : बाजार जैसा जीरा बिस्कुट बनाने की आसान विधि।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/05/mango-pickle-recipe-in-hindi.html/feed 0 24