puran poli – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Wed, 11 Sep 2024 16:18:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png puran poli – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 पूरन पोली बनाने की विधि || puran poli recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2024/09/puran-poli-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/09/puran-poli-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 11 Sep 2024 07:13:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/10/21/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf-puran-poli- Read more

]]>
पूरन पोली बनाने की विधि || puran poli recipe in hindi, puran poli image, पूरन पोली फोटो, kitchenmasaala

 

puran poli recipe in Hindi : पूरन पोली महाराष्ट्र की पारंपरिक स्वीट डिश है, पूरन पोली पूरे भारत मे अलग-अलग राज्यों में अलग अलग तरीको से बनाकर तैयार किया जाता है। वैसे तो पूरन पोली गणेश चतुर्थी के खास त्योहार पर बनाया जाता है आप पूरन पोली को दीपावली के पर्व पर भी बना सकते हैं। पूरन पोली मुख्य रूप से एक रोटी होती है जिसे चना दाल और गुड़ की स्टफिंग भरकर तैयार किया जाता है। तो चलिए जानते हैं पूरन पोली बनाने की विधि। 
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for puran poli recipe in Hindi

गेहुँ का आटा – 1/2 कप
मैदा – 1/2 कप
नमक – 1/4 चम्मच
 
पूरन पोली के लिए स्टफिंग
चने की दाल – 1/2 कप
चीनी या गुड़ – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
घी – पूरन पोली को सेकने के लिए
 
 

बनाने की विधि || How to make puran poli recipe in Hindi

  • सबसे पहले चने की दाल को 4 से 5 घण्टे के लिए भिगोकर रख दीजिए।
  • एक बाउल में आटा और मैदा डालकर मिक्स कीजिए, मिक्स आटे में नमक और 2 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कीजिए।
  • इसके बाद आटे को गुनगुने पानी से नरम आटा गूथ कर आटे को 15 से 20 मिनट के लिए रख कर छोड़ दीजिए।
  • इसके बाद भीगी दाल को कुकर में डालिए साथ ही थोड़ा सा पानी डालकर एक सिटी आने तक पका लीजिए।
  • कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद दाल को कुकर से निकाल कर ठंडा होने दीजिए, दाल जब थड़ी हो जाये तब दाल को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लीजिए।
  • एक पैन में दो चम्मच घी डालकर गरम कीजिए जब घी गर्म हो जाए तब इसमे गुड़ डालकर लगातार करछी से चलते हुए पकाये।
  • जब गुड़ अच्छे से घुल जाए तब इसमे पीसी दाल डालकर मिक्स कीजिए, इसके बाद इसे लगातार चलाते हुए पकाये जब ये अच्छे से भून जाए तब इसमे इलायची पाउडर मिक्स कीजिए।
  • गुथे आटे को मसल कर चिकन कीजिए इसके बाद आटे से एक छोटी लोई लेकर उसे हाथो से चपटा कीजिए, इसके बाद चना दाल की स्टफिंग इसके बीच मे रखकर चारो ओर से कवर कर दीजिए।
  • अब इसे सूखे आटे में लपेट कर रोटी जितना बड़ा बेलकर तैयार कीजिए।
  • गैस पर तवे को गर्म कीजिए जब त्वा गर्म हो जाये तब तवे पर हल्का सा घी लगाकर आते से बनायी गयी रोटी को तवे पर डालकर दोनों ओर घी लगाकर धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिए।
  • ऐसी तरह सभी पूरन पोली (puran poli recipe) बनाकर तैयार कीजिए, पूरन पोली को आप एक बार बनकड 2 से 3 दिन तक खा सकते हैं।
 
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/09/puran-poli-recipe-in-hindi.html/feed 0 209