Poha – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Wed, 19 Jul 2023 12:41:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Poha – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Indori poha recipe in Hindi: इंदौरी पोहा बनाने की विधि https://kitchenmasaala.com/2023/07/indori-poha-recipe-in-hindi-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5.html https://kitchenmasaala.com/2023/07/indori-poha-recipe-in-hindi-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5.html#respond Tue, 04 Jul 2023 15:09:00 +0000 Read more

]]>
Indori poha recipe in Hindi, Indori poha recipe

 

Indori poha recipe : यदि आप सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का और पौष्टिक खाने के बारे में सोच रहे हैं। तो सबसे अच्छा और स्वादिष्ट स्नैक्स में से एक है इंदौरी पोहा (Indori poha recipe) जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। इंदौरी पोहे (Indori poha recipe) को न सिर्फ भारत मे बल्कि विदेशो में भी पसन्द किया जाता है। इंदौर में सुबह के नाश्ते में पोहा जरूर परोसा जाता है यह एक बहुत ही टेस्टी और मन भावन डिश है जिसे आप बहुत ही आसानी से घर मे बना सकते हैं तो आइए जानते हैं इंदौरी पोहा बनाने की विधि। (Indori poha recipe)

यह जरूर पढ़ें : ब्राउनी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Indori poha recipe

पोहा – 2 कप
प्याज – 1
हरी मिर्च – 4 से 5
अनार के दाने – 1/2 कप
चीनी – 1 चम्मच
राई दाना – 1/2 चम्मच
सौंफ – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
हरा धनिया – स्वादानुसार
साबुत धनिया – 1 चम्मच
मटर के दाने – 1/2 कप
तेल – 2 बड़े चम्मच
नींबू – 1
कढ़ी पत्ता – 10 से 12 पत्तियां
नमक स्वादानुसार

यह जरूर पढ़े : वेट लॉस लौकी का जूस बनाने की विधि।

बनाने की विधि || How to make Indori poha recipe

  • इंदौरी पोहा (Indori poha recipe) बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे पोहे को 2 से 3 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिए।
  • इसके बाद पोहे को छलनी में रख दें. अब कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम कर लीजिए।
  • तेल गरम हो जाए तो उसमें राई, साबुत धनिया, कड़ी पत्ता, सौंफ और हींग डालकर तड़का लगाएं।
  • जब राई चटकने लगे तो कड़ाही में मटर, हरी मिर्च और प्याज डालकर तब तक भूने जब तक प्याज गुलाबी न हो जाए।
  • इसके बाद छलनी में रखे हुए पोहे के ऊपर हल्दी पाउडर, नमक, चीनी डालें और अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसके बाद पोहा को कड़ाही में डालकर करछी से उसे अच्छी तरह से मिला लीजिए।
  • अब कड़ाही को एक प्लेट से 2-3 मिनट के लिए ढंक दें और मध्यम आंच पर पकने दीजिए।
  • इसके बाद पोहे को हल्का नरम करने के लिए थोड़ा पानी छिड़कर गैस बंद करके पोहे को एक मिनट के लिए ढक्कर रख दीजिए।
  • अब आपका इंदौरी पोहा (Indori poha recipe) बनकर तैयार है। तैयार इंदौरी पोहे (Indori poha recipe) में कटा प्याज, सेंव, हरा धनिया, अनार दाने, नींबू डालकर सर्व कीजिए।


यह जरूर पढ़ें : सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/07/indori-poha-recipe-in-hindi-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5.html/feed 0 9
सूखा पोहा बनाने की विधि || masala poha recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2022/10/masala-poha-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/10/masala-poha-recipe-in-hindi.html#respond Mon, 10 Oct 2022 18:35:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/10/10/%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf-masala-poha Read more

]]>
 
सूखा पोहा बनाने की विधि || masala poha recipe in hindi,Poha image, पोहा फोटो, kitchenmasaala

 

भारत के पश्चिमी राज्यो में नाश्ते में परोसे जाने वाला पोहा एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यजंन है। महाराष्ट्र में यह पोहा और गुजरात मे पोहे के नाम से जाना जाता है। पोहे को बनाना काफी ज्यादा आसान है। अगर आपने ब्रेकफास्ट में कुछ हल्का फुल्का खाना चाहते हैं तब आपके लिये पोहा एक सबसे अच्छा ऑप्शन है। पोहे में आयरन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पोहे का बहुत ही लाजवाब होता है आप पोहे को सुबह की चाय या कॉफी के साथ परोस सकते हैं तो आइए जानते हैं सूखा पोहा बनाने की विधि। (masala poha recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for masala poha recipe

पोहा – 2 कप
मूंगफली के दाने – 1/2 कप
हरी मिर्च – 2 से 3
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
राई – 1/4 चम्मच
तेल – 2 चम्मच
चीनी – 1 चम्मच
नींबू – 1
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – बारीक कटा 
 
 

बनाने की विधि || How to make masala poha recipe

  • पोहे को धोने के लिए एक बाउल में डालकर तुरंत छननी से छान लीजिए।
  • इसके बाद पोहे में नमक और चीनी डालकर मिला दीजिए, इसके बाद पोहे को 15 मिनट के लिए रख दीजिए बीच मे पोहे को चम्मच से चलाते रहें जिससे पोहा आपस मे चिपके नही यह खिला-खिला बने।
  • इसके बाद पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए, जब तेल गरम हो जाये तब मूंगफली के दानों को डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनने के बाद कड़ाही से निकाल लीजिए।
  • पोहा बनाने के लिए पैन में एक चम्मच तेल में राई के दाने चटखने दीजिए, जब राई चटखने लगे तब गैस धीमा कर दीजिए।
  • बारीक कटी हरी मिर्च, हल्दी पाउडर को हल्का सा भुनने के पोहे को डालकर मिला दीजिए।
  •  
  • पोहे को दो मिनट पकाने के बाद गैस कम कर दीजिए, इसके बाद पोहे में नींबू का रस डालकर मिलाए ओर गैस बंद कर दे।
  • सूखा पोहा (masala poha recipe) बनकर तैयार है। पोहे को एक प्लेट में निकाल कर ऊपर से मूगफली के दाने, बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमागरम पोहे को परोसिए।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/10/masala-poha-recipe-in-hindi.html/feed 0 218
होटल जैसा पोहा बनाने की विधि || Poha Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2021/10/poha-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2021/10/poha-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 06 Oct 2021 08:17:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/10/06/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e Read more

]]>
होटल जैसा पोहा बनाने की विधि || Poha Recipe in Hindi,poha image,poha photas
पोहा पश्चिम भारत के नाश्ते में परोसे जाने वाला एक प्रसिद्ध व्यजंन है। जैसे – महाराष्ट्र मुम्बई उड़ीसा मध्यप्रदेश तेलगांना और गुजरात हर जगह का पोहा बड़ा ही प्रसिद्ध नाश्ता है। यह नाश्ता सुबह में बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। अगर आप भी घर मे सभी को हेल्दी खाना खिलाना चाहती हो तो घर मे सभी को पोहा बनाकर जरूर खिलाये। वैसे तो कुछ लोगो को पोहा जलेबी के साथ खाना बहुत ही पसन्द होता है अगर ये ताजा जलेबी घर मे ही बनी हो तब इससे अच्छा और क्या हो सकता है आप भी घर मे जलेबी बनाना चाहती है तो प्लीज हमे कमेंट जरूर करे। जिससे में जल्द ही जलेबी बनाने की रेसिपी अपनी साइट पर आप सभी के साथ साझा करू।
 
आप सभी के घर मे भी गेस्ट तो जरूर आते होंगे ऐसे में अगर आप सोचती है कि नाश्ते में झट से घर पर ही कुछ खास और हल्का फुल्का बना कर खिला दु तब भी पोहा आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। आप पोहे को चाय के साथ बनाकर सभी को खिला सकती है यह स्वाथ्य के लिए भी अच्छा होता है और खाने में भी बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। कृपया आप अपने विचार हमारे साथ जरूर साझा करें और में अगली डिश क्या बनाना बताऊ अपने कमेंट के माध्यम से हमे जरूर बताएं। 
 
तो आइए सीखते हैं घर मे कैसे आसानी से होटल जैसा पोहा बनाया जाता है। (poha recipe in hindi) इसे बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Poha Recipe in Hindi

पोहा – 2 कप (मीडियम साइज वाला)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
चीनी – 1 छोटी चम्मच
राई – 1/2 छोटी चम्मच
सॉफ – 1/2 छोटी चम्मच
जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
मटर के दाने – 1/2 कटोरी
शिमला मिर्च -1 छोटे क्यूब्स में कटी हुई
आलू – 1 बारीक कटा हुआ
करी पत्ते – 4 से 5
तेल – 2 बड़ी चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
नीबू का रस – 1 चम्मच
 

बनाने की विधि || How make to Poha Recipe in hindi

  • बाद में एक गिलास पानी छिड़कर रखे इसी समय पोहे में एक छोटी चम्मच नमक और चीनी मिल दे।
  • एक कड़ाही या पैन में तेल गरम करे जब तेल गरम हो जाये तब इसमे करी पत्ते, राई, जीर और सॉफ डालकर हल्का चटखने तक भून लें।
  • इसके बाद बारीक कटी प्याज को हल्का गुलाबी होने भून लें।
  • अब इसमे कटा आलू , शिमला मिर्च ओर हरी मिर्च और नमक मिला दे। अब इन सभी सब्जियों को ढककर 4 से 5 मिनट पकने दे ये कड़ाही से चिपके नही इसके लिए इन्हें बीच – बीच मे चलते रहे।
  • जब सब्जियां पक जाए तोएसमे हल्दी पाउडर मिलाकर एक मिनट के लिए पकने दे।
  • अब भिगोया हुआ पोहा इसमे अच्छे से मिलाये साथ ही नीबू का रस डालकर गैस बंद कर दे।
  • अब यह पोहा बनकर बिल्कुल परोसने के लिए तैयार है। आप पोहे को गरमा गरम चाय या जलेबी के साथ सर्व करें।
 

Recipe के लिए लास्ट वर्ड

आप जब यह पोहा रेसिपी बनाये तो हमे कमेंट करके बताए कि आपका बनाया हुआ पोहा कैसा बना था और अगर आप अपनी पसंद की रेसिपी बनाना चाहती है तो आप हमारे Blog Articles पढ़ सकते हैं। और अपना पसंदीदा खाना कौन सा है हमे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आप मुझसे कुछ सवाल पूछना चाहते है या ये बताना चाहते हैं। कि मैं आगली बार कौन – सी रेसिपी लेकर आऊ तो आप कमेंट करके मुझे बता सकते है। मै आपके सवालों का जवाब जरूर दूँगी। धन्यवाद, 

 

 

 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2021/10/poha-recipe-in-hindi.html/feed 0 479