प्रोटीन युक्त नाश्ता || Rich Protein Breakfast in Hindi

प्रोटीन युक्त नाश्ता || Rich Protein Breakfast, image, photo

 

Rich Protein Breakfast : हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि सुबह का हेल्दी नाश्ता दिनभर के भोजन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। सुबह के नाश्ते का असर शरीर के मेटाबोलिज्म पर पड़ता है सुबह का नाश्ता हेल्दी न होने की वजह से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ने लगता है जिससे शरीर मे कई तरह की बीमारियां और मोटापा बढ़ने लगता है। नाश्ते में हेल्दी पदार्थ और ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।
 
जो लोग जिम जाते है या एक्ससाइज योगा करते हैं उनके लिए सुबह के नाश्ते में हाई प्रोटीन युक्त आहार लेना बहुत ही जरूरी है क्योकि बिना प्रोटीन के मसल्स का विकास नही होता और न ही शरीर की भरपूर ऊर्जा मिल पाती है इसलिए जो लोग एक्ससाइज और कसरत करते हैं वो अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर आहार जरूर शामिल करें।
 
अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं तो लंच में आप ज्यादा खाना खाते हैं जिससे आपका वजह बढ़ने लगता है और बहुत सी बीमारियां भी बढ़ने लगती है यदि आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो सुबह का हेल्दी नाश्ते में हाई प्रोटीन जरूर शामिल करें। इस बात पे भी ध्यान देना बहुत जरूरी है आप सुबह के नाश्ते में क्या कहा रहे हैं वो सब ज्यादा अनहेल्दी या फैट से भरा तो नहीं।
 
आप नाश्ते में क्या खा रहे है और क्या – क्या खाना नाश्ते में हेल्दी और सेहतमंद होता है चलिए जानते है आखिर हम सुबह की डाइट कैसी रखनी चाहिए जानते है इस बारे में –
 
 

प्रोटीन युक्त आहार लिस्ट शाकाहारी || Rich protein diet list vegetarian

वैसे तो प्रोटीन का अच्छा स्रोत नॉन वेज खाने को मन जाता है लेकिन सभी लोग नॉन वेजिटेरियन हो ये नही कहा जा सकता है ये भी नही कहा जा सकता कि शाकाहारी भोजन खाने वालों में प्रोटीन की कमी पूरी नही होगी। जी है दोस्तो शाकाहारी भोजन में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आप हम अपने लेख में उन्ही सब शाकाहारी भोज्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शाकाहारी होते हुए भी  प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। तो आइए जानते हैं – 
 
 दूध और दही  || Milk and Curd
दूध कैल्सियम का एक बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है लेकिन दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है। यही वजह है कि दुध पीने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती है। साथ ही जिन लोगो को दूध पीना पसन्द ना हो वो सभी अपनी डाइट में एक कटोरी दही दोपहर के भोजन के साथ ले। यह शरीर को प्रोटीन के साथ – साथ पेट को ठंडक भी देगी।
 
देसी चना || Desi Gram
यदि आप अंकुरित चने या भीगे चने को सुबह खाली पेट खाते हैं तो यह शरीर को दिन भर अच्छी ऊर्जा प्रदान करते हैं। अगर आपको कच्चे चने नही पसन्द हो तो आप यह चने अपनी डाइट में फ्राई करके भी ले सकते हैं।
 
ड्राई फ्रूट्स || Dry Fruits
अगर आप भी सुबह के नाश्ते में एक ग्लास दूध के साथ मुठी भर काजू बादाम पिस्ता अखरोट का सेवन करते हैं तो यकीन मानिए आपको कभी प्रोटीन की कमी का सामना ही नही करना होगा। ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
 
हरी सब्जियां || Green Vegetables
हरी मटर, पालक, फूल गोभी, पत्ता गोभी, मसरूम आदि बहुत सी सब्जियां ऐसी है जो कभी आपको प्रोटीन की कमी नही होने देगी। आप यह सभी सब्जियां अपनी डाइट में सुबह नाश्ते, लंच, डिनर में अपने टेस्ट के हिसाब से शामिल कर सकते हैं।
 
यह भी पढ़े – 
 

हाई प्रोटीन वाले फल || High Protein fruits

यदि पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन न किया जाए तो इसका सीधा असर आपके स्वाथ्य पर पड़ता है। वैसे तो प्रोटीन के बहुत से स्रोत है लेकिन यहाँ पर हम बात करने वाले है फलों के बारे में। फलों में बहुत ही अच्छे प्रोटीन पाये जाते हैं तथा इनमें अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाये जाते है इसलिए डॉक्टर भी हेल्दी रहने के लिए ज्यादा फल खाने की सलाह देते हैं। फलों में विटामिन, मिनरल्स तथा एन्टी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं उन फ्लो के नाम जिनमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन आये जाते है – 
 
सेब || Apple
सेब में प्रोटीन सहित अनेक प्रकार के खनिज तत्व पाए जाते हैं रोज सुबह नियमित रूप से खाली पेट सेब का सेवन करने वाले लोग कभी बीमार नही पड़ते हैं।
 
अमरूद || Guava
अमरूद बरसात के मौसम में बहुत ही आसानी से मिलने वाला फल है। यह स्वाद के साथ साथ स्वाथ्य की दृष्टि से भी बहुत ही अच्छा होता है। अमरूद में भरपूर मात्रा में प्रोटीन लगभग 100 ग्राम अमरूद में 2.6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमे भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है जिससे यह पेट के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
 
केला || Banana
केले का सेवन आप हाई वर्क आउट से पहले कर सकते हैं इससे आपके शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, फैट्स, विटामिन तथा प्रोटीन पाये जाते हैं। एक कप केले में लगभग 1.3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
 
चकोतरा || Grapefruit
चकोतरा भी प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत मन जाता है। चकोतरे का सेवन सुबह खाली पेट करने से भूख कम लगती है जिससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। इसमे भरपूर मात्रा में विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
 

प्रोटीन युक्त आहार लिस्ट मांसाहारी || Rich protein diet list non vegetarian

अगर आप भी नोन वेज खाने के शौकीन हैं तब आप बहुत ही आसानी से प्रोटीन इन्टेक कर सकते हैं। शाकाहारी भोजन की तुलना में मांसाहारी भोजन में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। तो आइए जानते है प्रोटीन के मांसाहारी भोजन – 
 
चिकन || Chicken
चिकन प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा विकल्प है लगभग 100 ग्राम चिकन से आप 22.6 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर सकते है। चिकन में प्रोटीन की मात्रा बहुत ही ज्यादा होने से आप ज्यादा चिकन खाने से पहरेज करे।
 
 
अंडा || Egg
रोज सुबह अपने नाश्ते में अंडे का सेवन जरूर करे। नाश्ते में अंडे का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। अंडे में प्रोटीन के साथ – साथ अन्य पोषक तत्व विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।अंडे को स्वाथ्य के लिए जरूरी मन जाता है खासकर अंडे के सफेद भाग को शरीर की मांसपेशियों के लिए जरूरी मन जाता है।
 
 
मछली || Fish
 भी प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री में शामिल है। हफ्ते में दो बार मछली का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर मछली दिल के दौरे का खतरा कम करती है इसमे मौजूद ओमेगा – 3 शरीर और दिमाग को बहुत सी बीमारियों से बचाता है।
 
 
 
 
 

Leave a Comment