भारत मे हलवा रेसिपी बहुत ही आम और खास है। यह पर हलवे को फलों और सब्जियों से अंसख्य सामग्रीयो के साथ बनाकर तैयार किये जाते हैं। हलवे को अलग- अलग जगहों पर अलग तरीको से बनाकर तैयार किया जाता है। भारतीय घरो में हलवे को किसी खास मौके तीज, त्यौहार, धार्मिक कार्यक्रमों पर बनाकर तैयार किया किया जाता है। सेब का हलवा बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं तो आइए जानते है सेब का हलवा बनाने की विधि। (Apple halwa recipe)
यह जरूर पढ़ें : चावल के आटे की क्रिस्पी पूरिया बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री || Ingredients for Apple halwa recipe
सेब – 500 ग्राम
घी – 2 बड़े चम्मच
मक्खन – 1 चम्मच
चीनी – 4 बड़े चम्मच
मावा – 3 बड़े चम्मच
बादाम – 4 से 5
काजू – 4 से 5
किशमिश – एक बड़ी चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
नींबू – 1
यह जरूर पढ़ें : दूध का स्वादिष्ट पेड़ा बनाने की विधि।
बनाने की विधि || How to make Apple halwa recipe
- सबसे पहले सेब का हलवा (Apple halwa recipe) बनाने के लिए सेब को कद्दूकस कर लीजिए, इसके बाद कद्दूकस किये सेब के गुद्दे में चीनी और नीबू का रस मिला दीजिए। (सेब के गुद्दे में नींबू का रस और चीनी मिलने से सेब के गुद्दे के रंग पर कोई असर नही होगा।)
- अब एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गरम कीजिए, जब घी गरम हो जाये तब उसमे सेब का गुद्दा और इलायची पाउडर डालकर लगतार चलाते हुए भून लीजिए।
- सेब के गुद्दे को करछी से चलते हुए दस मिनट तक भुनने के बाद सेब के गुद्दे में मावा ओर किशमिश डालकर मिक्स कर दीजिए।
- इसके बाद हलवे को लगातार चलाते हुए दस मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दीजिए।
- अब सेब का हलवा (Apple halwa recipe) बनकर तैयार है सेब के हलवे (Apple halwa recipe) को एक प्लेट में निकाल कर बारीक कटे काजू ओर बादाम डालकर सेब के हलवे को परोसे।
यह जरूर पढ़ें : अदरक की कड़क चाय बनाने की विधि।