Custard – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Sat, 01 Jun 2024 11:40:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Custard – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Mango Rabdi Recipe : टेस्टी आम की रबड़ी बनाने की विधि https://kitchenmasaala.com/2024/06/mango-rabdi-recipe.html https://kitchenmasaala.com/2024/06/mango-rabdi-recipe.html#respond Sat, 01 Jun 2024 11:40:45 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=4875 Read more

]]>
Mango Rabdi Recipe in Hindi, Mango Rabdi Recipe

Mango Rabdi Recipe : आम की रबड़ी भारतीय मिठाइयों में एक विशेष स्थान रखती है। रबड़ी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो दूध को धीरे-धीरे गाढ़ा करके बनाई जाती है, और इसमें इलायची, केसर, और सूखे मेवों का स्वाद भरा होता है। जब इस पारंपरिक रबड़ी में आम का मीठा और रसदार स्वाद मिलाया जाता है, तो यह एक अनोखी और मनमोहक मिठाई बन जाती है।

आम की रबड़ी की खासियत यह है कि यह केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि दिखने में भी बेहद आकर्षक होती है। आम का सुनहरा रंग और उसकी मिठास रबड़ी को एक नया रूप और स्वाद प्रदान करते हैं, जो इसे खासतौर पर गर्मियों के मौसम में एक पसंदीदा मिठाई बना देता है।

Read More : क्लासिक कोल्ड कॉफी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango Rabdi Recipe

दूध: 1 लीटर (फुल क्रीम)
आम प्यूरी: 1 कप (पके हुए मीठे आमों से)
चीनी: 1/4 कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच
केसर: चुटकीभर (थोड़े दूध में भिगोया हुआ)
पिस्ता और बादाम: 2-3 चम्मच (बारीक कटे हुए)
गुलाब जल: 1 चम्मच (वैकल्पिक)

Read More : स्वादिष्ट मैंगो शेक रेसिपी।

बनाने की विधि || How to make Mango Rabdi Recipe

दूध को उबालना

  • एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालने के लिए रखें।
  • जब दूध में उबाल आ जाए, तब आँच को मध्यम कर दें और दूध को धीरे-धीरे उबालते रहें।
  • बीच-बीच में दूध को चलाते रहें ताकि वह तले में चिपके नहीं।

दूध को गाढ़ा करना

  • दूध को तब तक उबालें जब तक वह लगभग आधा न रह जाए और गाढ़ा हो जाए।
  • यह प्रक्रिया लगभग 30-40 मिनट का समय ले सकती है। इस दौरान दूध की सतह पर मलाई की परत बनती रहेगी, उसे धीरे-धीरे बर्तन के किनारे पर लगाते रहें।

चीनी और इलायची मिलाना

  • गाढ़े दूध में चीनी और इलायची पाउडर मिलाएँ।
  • चीनी को अच्छी तरह घुलने दें और मिश्रण को 5-7 मिनट तक और पकाएँ।

केसर और सूखे मेवे मिलाना

  • भिगोए हुए केसर को दूध में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • कटे हुए पिस्ता और बादाम भी डाल दें।
  • इससे रबड़ी में एक खूबसूरत रंग और स्वाद आएगा।

आम प्यूरी मिलाना

  • दूध के मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • जब यह कमरे के तापमान पर आ जाए, तब इसमें आम की प्यूरी मिलाएँ।
  • आम की प्यूरी को अच्छी तरह से रबड़ी में मिलाएँ ताकि इसका स्वाद और रंग पूरी तरह से रबड़ी में घुलमिल जाए।

ठंडा करना

  • तैयार आम की रबड़ी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।
  • ठंडा होने पर इसका स्वाद और भी बेहतर लगेगा।

परोसना

  • आम की रबड़ी को ठंडा-ठंडा परोसें। इसे सजाने के लिए ऊपर से थोड़े कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें।
  • आप चाहें तो गुलाब जल की कुछ बूँदें भी डाल सकते हैं।

अतिरिक्त सुझाव

  • आम की किस्म: अल्फांसो या दशहरी आम का उपयोग करें, क्योंकि ये आम स्वाद में मीठे और सुगंधित होते हैं।
  • स्वीटनेस चेक करें: आम की मिठास के आधार पर चीनी की मात्रा को समायोजित करें।
  • टेक्सचर: रबड़ी का टेक्सचर मलाईदार होना चाहिए, इसलिए दूध को धीमी आँच पर धीरे-धीरे गाढ़ा करें।

इस तरह से तैयार की गई आम की रबड़ी न केवल आपके परिवार और मेहमानों को पसंद आएगी, बल्कि यह गर्मियों के मौसम में ताजगी और मिठास का बेहतरीन संगम भी प्रस्तुत करेगी। इस स्वादिष्ट और रंगीन मिठाई का आनंद लें और दूसरों को भी खिलाएँ।

Read More : सालों तक चलने वाला आम का अचार बनाने की विधि।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/06/mango-rabdi-recipe.html/feed 0 4875
गर्मी में बच्चों को घर पर बनाकर खिलाएं मैंगो कस्टर्ड || Mango Custard recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2023/04/mango-custard-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2023/04/mango-custard-recipe-in-hindi.html#comments Sat, 15 Apr 2023 17:49:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2023/04/15/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-% Read more

]]>
गर्मी में बच्चों को घर पर बनाकर खिलाएं मैंगो कस्टर्ड || Mango Custard recipe in Hindi, mango custard image, मैंगो कस्टर्ड फोटो, kitchenmasaala.com
आम गर्मी के मौसम का सबसे ज्यादा लोकप्रिय फलों में से एक है जिसे  सभी बहुत पसंद करते हैं। यदि आम से आप कोई नई डिश बनाकर तैयार करना चाहते हैं तो मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) गर्मी के लिए एक बहुत ही स्वादिष्ट परफेक्ट डिश है। जिसे आप आसानी से घर पर बनकर तैयार कर सकते हैं। मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) बच्चों को बहुत पसंद होता है। तो आइए जानते हैं मैंगो कस्टर्ड बनाने की विधि। (Mango Custard recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango Custard recipe

पके आम – 2 
वनीला कस्टर्ड पाउडर- 2 चम्मच
चीनी – ½ कप 
अनार – ½ कप
ताजा क्रीम – 1 कप 
काजू – ½ कप (कटे हुए
बादाम – 7 से 8
पिस्ते – 10 से 15
दूध – ½ लीटर
 
 

बनाने की विधि || How to make Mango Custard recipe

  • मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) बनाने के लिए तीन से चार चम्मच दूध प्याली में निकाल लीजिए और बाकी दूध को एक भगोने में उबलने के लिये रख दीजिए।
  • प्याली में निकाले हुए दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक मिक्स करें जब तक कस्टर्ड की गुठलियां खत्म ना हो जाएं।
  • दूध में उबाल आने पर आंच मीडियम कर दे और कस्टर्ड घोल को दूध में मिक्स करते रहे साथ ही दूध को चमचे से चलाते रहे जिससे सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह से दूध में मिल जाए।
  • कस्टर्ड  को में मिक्स करने के बाद दूध को लगातार चलाते हुये, 6-7 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिए। (ध्यान रखें कि इसमें किसी प्रकार की गुठलियां न बने और न ही दूध बर्तन के तले में चिपके।)
  • 6 से 7 मिनट बाद गैस बंद कर दे और दूध के बर्तन को गैस से उतारकर जाली स्टैंड पर रख दीजिए।
  • दूध को ठंडा होने के लिए रखे, बीच- बीच दूध को चलाते भी रहें ताकि इसके ऊपर परत न जम पाए।
  • आम को छीलकर टुकड़ों में काटकर रखे, आम के पल्प को थोड़ा बारीक और थोड़ा बड़ा दोनों साईज के टुकड़ों में काट लीजिए। (बड़े आम के टुकडे पल्प बनाने के लिए और छोटे आम के टुकडे कस्टर्ड में डालने के लिए रखें।)
  • आम काटने के बाद, बादाम, पिस्ते और काजू को बारीक टुकडो में काट ले, अनार के दाने निकाल कर रख लीजिए।
  • आम के बड़े टुकड़ो को मिक्सर जार में डालकर चीनी के साथ मिलाकर आम का पल्प बनाकर तैयार कीजिए।
  • एक बड़े बाउल में बर्फ डालकर उसमें दूर बाउल रखिए इस बाउल में क्रीम डालकर ब्लेंडर से ब्लेंड कर ले दया रखे क्रीम को ज्यादा गाढ़ा नही करना है।
  • इसके बाद कस्टर्ड दूध, आम के पल्प में क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
  • कस्टर्ड को एक बड़े बाउल या छोटे-छोटे बाउल में डालकर ऊपर से अनार के दाने, आम के टुकड़े, बादाम, काजू, पिस्ते डालकर फ्रिज में दो से तीन घण्टे के लिए रख दीजिए।
  • तय समय के बाद मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) बनाकर तैयार है तैयार मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) को ठंडा-ठंडा सर्व कीजिए।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2023/04/mango-custard-recipe-in-hindi.html/feed 1 50
टेस्टी मैंगो कस्टर्ड रेसिपी || mango custard recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/06/%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8.html https://kitchenmasaala.com/2022/06/%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8.html#respond Wed, 15 Jun 2022 18:01:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/06/15/%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0% Read more

]]>
टेस्टी मैंगो कस्टर्ड रेसिपी || mango custard recipe in Hindi, Mango custard image


मैंगो कस्टर्ड बच्चों की पार्टी या किसी भी पार्टी के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जिसे बनाना बहुत आसान है। कई लोग आइसक्रीम की जगह मैंगो कस्टर्ड खाना पसंद करते हैं। इसलिए कस्टर्ड फलों के स्वाद से भरपूर कस्टर्ड स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक और शरीर को ठंडक पहुचाने वाला होता है तो आइए जानते हैं मैंगो कस्टर्ड बनाने की रेसिपी।


आवश्यक सामग्री || Ingredients for mango custard recipe in Hindi

पके आम – 2 
अंगूर – 1/2 कप
अनार – 1/2 कप
चीनी – 1/2 कप
दूध – 1/2 लीटर
ड्राइफ्रूट्स – काजू, बादाम, पिस्ते
ताजा क्रीम – 1 कप
वनीला कस्टर्ड पाउडर – 2 चम्मच


बनाने की विधि || How to make mango custard recipe in Hindi

  • सबसे पहले चार से पांच चम्मच दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर मिक्स कीजिए। 
  • बाकी का बचा दूध एक भगोने में गर्म करने के लिए गैस पर रखिए जब दूध में एक उबाल आ जाए तब आंच को धीमा करके दूध को पकने के लिए छोड़ दीजिए।
  • धीमी आंच पर पकते दूध में कस्टर्ड का घोल मिलते समय दूध को चमचे से चलाते रहिए। दूध को 8 से 10 मिनट तक चमचे से चलाते हुए पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और कस्टर्ड के घोल को ठंडा करने के लिए रख दीजिए।
  • इसके बाद आम को छिलका निकाल कर इसके पल्प को छोटे टुकड़ो में निकाल लीजिए।
  • अंगूर को बीच से दो टुकड़ो में काट लीजिए, इसी तरह बादाम, पिस्ता, काजू को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • एक आम के पल्प और चीनी को मिक्सी जार में डालकर बारीक पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • जब कस्टर्ड नॉर्मल ठंडा हो जाये तब आम चीनी का पेस्ट और ताजा क्रीम कस्टर्ड में मिक्स कर दीजिए।
  • इसके बाद अनार, अंगूर, आम और सभी बारीक कटे ड्राइफ्रूट्स जैसे काजू, पिस्ता, बादाम डालकर मिक्स कर दीजिए।
  • फलों को अच्छे से मिक्स करने के बाद मैंगो कस्टर्ड को फ्रिज में ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
  • मैंगो कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद ड्राइफ्रूट्स डालकर सर्व कीजिए।




]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/06/%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8.html/feed 0 333