स्वादिष्ट और पौष्टिक मैंगो शेक बनाने की विधि || Mango shake recipe in Hindi

स्वादिष्ट और पौष्टिक मैंगो शेक बनाने की विधि || Mango shake recipe in Hindi, Mango shake image, मैंगो शेक फोटो, kitchenmasaala.com
Mango shake recipe : आम खाने में एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। जिसे आप कच्चा और पका दोनों तरीकों से खा सकते हैं। जैसे आप कच्चे आम से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर तैयार कर सकते हैं वैसे ही पके आम से भी आप जूस, आइस क्रीम, कस्टर्ड, शेक आदि स्वादिष्ट डिश बनाकर तैयार कर सकते हैं। पके आम का शेक (Mango shake recipe)  बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। जो घर मे बच्चों और बड़ो सभी को बहुत पसंद आता है। मैंगो शेक पीते ही आप मन एक दम तरोताज़ा हो जाता है तो चलिए जानते हैं मैंगो शेक बनाने की विधि। (Mango shake recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango shake recipe

आम – 2 
दूध – 1 कप 
दही – 1/2 कप दही
शक्कर – 2 टेबलस्पून
आइस क्यूब 4-5 
मलाई (वैकल्पिक)
 
 

बनाने की विधि || How to make Mango shake recipe

  • मैंगो शेक (Mango shake recipe) बनाने के लिए सबसे पहले आप को धोकर छिलकर काट लीजिए।
  • कटे आम, दूध, दही और शक्कर को मिक्सी ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक ब्लेंड कर लीजिए।
  • सभी सामग्री अच्छे से मिक्स होने के बाद ब्लेंडर में बर्फ डालें और फिर से ब्लेंड लीजिए।
  • मैंगो शेक (Mango shake recipe) बनकर तैयार है। मैंगो शेक (Mango shake recipe) को गिलास में आइस क्यूब डालकर सर्व कीजिए। (आप चाहे तो ऊपर से मलाई डालकर भी सर्व कर सकते हैं।) 
 

Leave a Comment

Almond Benefits for Women Weight Loss : बादाम से पाएं परफेक्ट फिगर soaked almond benefits for women : महिलाओं के लिए भीगी हुई बादाम का चमत्कारी असर Sandha Recipe in Hindi : सर्दियों के लिए खास संधा लड्डू Instant Rava Idli Recipe : रवा इडली के अनजाने तथ्य Pregnancy me Sukha Nariyal khane ke Fayde : गर्भावस्था के लिए सुखा नारियल क्यों फायदेमंद है?