टेस्टी मैंगो कस्टर्ड रेसिपी || mango custard recipe in Hindi

टेस्टी मैंगो कस्टर्ड रेसिपी || mango custard recipe in Hindi, Mango custard image


मैंगो कस्टर्ड बच्चों की पार्टी या किसी भी पार्टी के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जिसे बनाना बहुत आसान है। कई लोग आइसक्रीम की जगह मैंगो कस्टर्ड खाना पसंद करते हैं। इसलिए कस्टर्ड फलों के स्वाद से भरपूर कस्टर्ड स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक और शरीर को ठंडक पहुचाने वाला होता है तो आइए जानते हैं मैंगो कस्टर्ड बनाने की रेसिपी।


आवश्यक सामग्री || Ingredients for mango custard recipe in Hindi

पके आम – 2 
अंगूर – 1/2 कप
अनार – 1/2 कप
चीनी – 1/2 कप
दूध – 1/2 लीटर
ड्राइफ्रूट्स – काजू, बादाम, पिस्ते
ताजा क्रीम – 1 कप
वनीला कस्टर्ड पाउडर – 2 चम्मच


बनाने की विधि || How to make mango custard recipe in Hindi

  • सबसे पहले चार से पांच चम्मच दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर मिक्स कीजिए। 
  • बाकी का बचा दूध एक भगोने में गर्म करने के लिए गैस पर रखिए जब दूध में एक उबाल आ जाए तब आंच को धीमा करके दूध को पकने के लिए छोड़ दीजिए।
  • धीमी आंच पर पकते दूध में कस्टर्ड का घोल मिलते समय दूध को चमचे से चलाते रहिए। दूध को 8 से 10 मिनट तक चमचे से चलाते हुए पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और कस्टर्ड के घोल को ठंडा करने के लिए रख दीजिए।
  • इसके बाद आम को छिलका निकाल कर इसके पल्प को छोटे टुकड़ो में निकाल लीजिए।
  • अंगूर को बीच से दो टुकड़ो में काट लीजिए, इसी तरह बादाम, पिस्ता, काजू को छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • एक आम के पल्प और चीनी को मिक्सी जार में डालकर बारीक पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • जब कस्टर्ड नॉर्मल ठंडा हो जाये तब आम चीनी का पेस्ट और ताजा क्रीम कस्टर्ड में मिक्स कर दीजिए।
  • इसके बाद अनार, अंगूर, आम और सभी बारीक कटे ड्राइफ्रूट्स जैसे काजू, पिस्ता, बादाम डालकर मिक्स कर दीजिए।
  • फलों को अच्छे से मिक्स करने के बाद मैंगो कस्टर्ड को फ्रिज में ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
  • मैंगो कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद ड्राइफ्रूट्स डालकर सर्व कीजिए।




Leave a Comment