आम का मीठा अचार | aam ka meetha achar recipe in hindi

आम का मीठा अचार | aam ka meetha achar recipe in hindi, आम का मीठा अचार फोटो, aam ka meetha achar image

 

गर्मी का मौसम आते ही आम का सीजन शुरू हो जाता है। कच्चे आम से तरह-तरह के स्वादिष्ट अचार बनाये जाते हैं। आम का अचार तीखा हो या फिर खट्टा मीठा हर किसी के पसंद आ ही जाते हैं। पूरे भारत मे आम का अचार बड़े ही चाव से खाया जाता है ऐसे ही आज हम आपको आम का मीठा अचार बनाने के बारे में बताने वाले है। आम के मीठे अचार को आप दाल रोटी, पूरी, कचौड़ी, आलू का पराठा सभी के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आम का मीठा अचार बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री | Ingredients for aam ka meetha achar recipe in hindi

आम – 1 kg
चीनी/गुड़ – 1 kg
कलौंजी – 1 चम्मच
सॉफ – 4 चम्मच
मेथी दाना – 2 चम्मच
धनिया – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
इलाइची पाउडर – 1 चम्मच
तेल – 1/2 कप
हींग – 2 पिंच
काला नमक – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि | How to make aam ka meetha achar recipe in hindi

  • आम का मीठा अचार बनाने के लिए सबसे पहले सभी आमो का छिलका निकल लीजिए।
  • इसके बाद आम का पल्प छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • सॉफ, मेथी दाना, धनिया को एक मिनट के लिए धीमा आंच पर रोस्ट कर लीजिए।
  • इसके बाद मसलो को मिक्सी में दरदरा पीस लीजिए।
  • कड़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए जब तेल गर्म हो जाए हींग का तड़का लगाए साथ ही आम का पल्प डालकर एक मिनट भुनने के बाद धीमी आंच पर ढककर मुलायम होने तक पकने दीजिए।
  • जब आम की फेक मुलायम हो जाये तब गेस को बंद कर दीजिए।
  • आम का मीठा अचार बनाने के लिए एक भगोने में चीनी और एक कप पानी मिक्स करके पकने के लिए गैस पर रखें।
  • चाशनी को चीनी घुलने तक पकाने के बाद कड़ाही में पके आम के साथ मिक्स कर दीजिए।
  • आम में चाशनी मिलाने के बाद पकने के लिए गैस पर रखें अब आम के अचार में मिक्सी में पिसे मसाले, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, इलाइची पाउडर, कलौजी, काला नमक और स्वादानुसार नमक मिक्स कीजिए।
  • आम के मीठे अचार को एक तार की चाशनी बनने तक पकाने के बाद गैस बंद कर दीजिए।
  • अब आम के अचार को एक बाउल में निकाल के ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए, आम का अचार मीठा अचार जब ठंडा हो जाये तब इसे एक एयर टाइट कन्टेनर में भरकर रखिए, जब भी आपका मन हो आम का मीठा अचार किसी भी मनपसंद डिश के साथ सर्व कीजिए।
 
 
आम के मीठे अचार में आप चीनी की जगह गुड़ की चाशनी भी बना सकते हैं। आम का अचार बनाने के लिए गुदे वाला आम ही लेना चाहिए। आप भी आम का मीठा अचार बनाने के लिए रेसिपी को फॉलो करें, ओर अपनी मन पसंद डिश के बारे में कमेंट बॉक्स में लिखना न भूले।
 
 

Leave a Comment