Gulgule – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Fri, 14 Jul 2023 08:56:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Gulgule – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 आटे के मालपुआ बनाने की विधि || Atte ka Malpua Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2022/03/atte-ka-malpua-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2022/03/atte-ka-malpua-recipe-in-hindi.html#respond Wed, 02 Mar 2022 06:12:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/03/02/%e0%a4%86%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e Read more

]]>
आटे के मालपुआ बनाने की विधि || Atte ka Malpua Recipe in Hindi,मालपुआ फोटो, Malpua image

 

मालपुआ एक बहुत ही पसन्द की जाने वाली भारतीय मिठाई है। जिसे खास तौर पर त्यौहारो के मौके पर बनाया जाता है। मालपुआ मिठाई का भारत के अलग अलग राज्यो में विशेष महत्व है ओडिशा के भगवान जगन्नाथ के मंदिर में मालपुआ मिठाई का भोग लगाया जाता है। वही बांग्लादेश में रमजान के मौके पर यह मिठाई मुस्लिम परिवारों द्वारा पसन्द की जाती है यहां पर यह मिठाई मकर संक्रांति के अवसर पर बनाई जाती है इस मिठाई को बनाना बहुत ही आसान है। तो आइए जानते है आटे का मालपुआ बनाने की विधि।
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Atte ka Malpua Recipe in Hindi

गेहूं का आटा – 1 कप
चीनी – 1/2 कप
दूध – 1/2 कप
सॉफ – 1 चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
नारियल का बुरादा – 2 से 3 चम्मच
घी – तलने के लिए
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

बनाने की विधि || How to make Atte ka Malpua Recipe in Hindi

  • सबसे पहले दूध में चीनी मिक्स करके एक से आधे घण्टे के लिए भिगोकर रख दीजिए।
  • एक बाउल में आटा छानकर आटे में सॉफ, इलायची पाउडर, नारियल का बुरादा मिला दीजिए।
  • दूध में चीनी जब अच्छे से घुल जाए तब इस घोल को आटे के मिक्सर में डालकर एक चम्मचे से फेंटते हुए मिक्स कर लीजिए।
  • एक पैन या कड़ाही में घी गरम कीजिए, जब घी गरम हो जाये तब आंच को धीमा कर दीजिए और आटे का बना मिक्सर चमचे से घी में गिराइए और मालपुआ को दोनो साइड से पलटते हुए धीमा आंच पर तल लीजिये।
  • गरमा गरम आटे के मालपुआ बनकर तैयार है। मालपुआ को रबड़ी के साथ सर्व कीजिये।
 
यह जरूर पढ़ें :-
 
कम से कम सामग्री के उपयोग के साथ घर मे तैयार की जाने वाली यह मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट होती है। भारत मे यह मिठाई रबड़ी के साथ परोसी जाती है। मालपुआ एक राजस्थानी डिश है जिसे पूरे भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। आप भी यह डिश घर मे बना रहे हैं तब अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करे। और कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव दीजिये। धन्यवाद,
]]>
https://kitchenmasaala.com/2022/03/atte-ka-malpua-recipe-in-hindi.html/feed 0 393
गुड़ के गुलगुले बनाने की विधि || Gulgule Recipe in hindi https://kitchenmasaala.com/2021/02/gulgule-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2021/02/gulgule-recipe-in-hindi.html#respond Sun, 14 Feb 2021 18:10:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/02/14/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e Read more

]]>

 

गुड़ के गुलगुले बनाने की विधि || Gulgule Recipe in hindi

 

गुड़ के गुलगुले बनाना बहुत ही आसान है यह दक्षिण भारत का प्रसिद्ध व्यजंन है। गुलगुले को उत्तर भारत मे पुआ के नाम से जाना जाता है यह बहुत से त्योहारों जैसे सावन में तीज के त्यौहार पर यह गुलगुले बनाये जाते है और होली के त्योहारो पर भी गुलगुले स्पेशल रूप से बनाये जाते है। यह पुआ बड़े और बच्चे सभी को बहुत पसंद आता है।
 
यह भी पढ़े:-
 

  ● आवश्यक  सामग्री    

   गेंहू का आटा – एक कप
   गुड़ – एक कप
   सॉफ – एक चम्मच
   इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
   बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
 

  ●  बनाने की विधि    

  • एक भगोने में एक कप पानी गर्म करके उसमें एक कप गुड़ मिलाकर उबाल आने तक पका लें।
  • बाउल में एक कप आटा लेकर यह गुड़ का पका पानी थोड़ा थोड़ा डालकर आटे में अच्छे से मिला दे और ऐसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दे।
  • जब आटा अच्छे से फूल जाए तब इसमे एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर, एक चम्मच सॉफ तथा एक चौथाई चम्मच खाने का सोडा मिला दे।
  • भारी तले की कड़ाही में गुलगुले बनाने के लिए तेल गर्म कर ले और आटे से बना घोल के गोल गोल गुलगुले कड़ाही में डाले।
  • जब गुलगुले सुनहरे लाल हो जाये तब इन्हें कड़ाही से एक करची की सहायता से निकल ले।
  • अब यह गरमा गरम गुड़ के गुलगुले बनकर तैयार है।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2021/02/gulgule-recipe-in-hindi.html/feed 0 524