मूंग का हलवा बनाने की क्या विधि है? || Moong Dal ka Halwa Recipe in Hindi

मूंग का हलवा बनाने की क्या विधि है? ,Moong Dal ka Halwa Recipe in Hindi,moong dal halwa,moong dal halwa image

 

मूंग दाल का हलवा भारत की सभी मिठाइयों में अपना एक विशिष्ट स्थान रखता है। मूंग दाल की तासीर गर्म होती है इसलिए यह हलवा ज्यादातर सर्दियों में बनाया और खाया जाता है। मूंग दाल का हलवा सभी को बहुत पसंद आता है। यह हलवा आप सर्दियों में रात के कहने के बाद खाना बहुत ही फायदेमंद होता है तो आइए जानते है – मूंग का हलवा बनाने की विधि क्या है? ( Moong ka Halwa Recipe in Hindi) 

यह भी देखे :

 

आवश्यक  सामग्री || Ingredients for Moong ka Halwa

1 – कप = मूंग दाल
1 –  कप = घी
1  – कप = सूजी
1 – कप = चीनी
1 – कप = दूध
1 – छोटी चम्मच = केसर
बादाम, काजू = स्वादानुसार
 

बनाने की विधि || How to make Moong ka Halwa 

  • दाल को धोकर कपडे मे निकाल लो जिससे दाल का पानी सूख जाये।
  • इसके बाद एक भारी तले की कडाही गैस पर गर्म करने के बाद इसमे दाल को डालकर अच्छे से पानी सूखा ले।
  •  दाल को 5 – 7 मिनट भूनने के बाद मिक्सी मे पीस ले , दाल को थोडा दरदरा ही पिसे।
  •  अब कडाही मे थोडा घी डालकर बादाम, काजू को धीमी आंच पर भूनकर कडाही से निकाल ले।
  •  बचे घी मे सूजी और पीसी दाल डालकर इसे हल्का ब्राउन होने तक भून लेना है।  
  •  जब मूंग दाल हल्का ब्राउन हो जाये तब इसमे दूध और केसर मि कर दे।
  •  साथ ही थोडा पानी भी इसी समय डाल दे, अब  यह हलवा गाढा होने तक पका ले।
  •  इसके बाद चीनी डालकर इसे 15-20 मिनट पका ले और दाल कडाही मे चिपकने लगे तब इसमे बचा घी 2 से 3 बार मे डालकर इसे अच्छे से भून ले।
  • जब हलवा घी छोडने लगे तो इसमे भूने बादाम, काजू डालकर अच्छे से मिला दो।
  • मूंग का हलवा बनकर तैयार है। मूंग दाल का यह हलवा गरमा गरम परोसें।

ध्यान दे

 दाल के हलवे को धीमी आंच पर ही पकाए ऐसा करने से हलवे का  स्वाद बहुत ही अच्छा आता है।

 

 

 

 

Leave a Comment

Holi Sweets Recipes in Hindi : होली पर कौन सी खास मिठाई बनाई जाती है? Coconut Gujiya Recipe in Hindi : होली पर बनाएं पारंपरिक नारियल गुजिया Almond Benefits for Women Weight Loss : बादाम से पाएं परफेक्ट फिगर soaked almond benefits for women : महिलाओं के लिए भीगी हुई बादाम का चमत्कारी असर Sandha Recipe in Hindi : सर्दियों के लिए खास संधा लड्डू