गेंहू के आटे का हलवा बनाने की विधि ओर खाने के फायदे || Aate ka halwa recipe

 

aate ka halwa

 

भारत मे आटे के हलवे को कई त्योहारो में खास मिठाई के तौर पर बनाया ओर परोसा जाता है। हलवा भारत मे पारंपरिक व्यजंन है कई खास त्योहारों पर प्रसाद के रूप में भी बनाया जाता है। सर्दियों में यह हलवा बहुत ही सेहतमंद होता हैं आटे के हलवे को बच्चे और बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं ओर बहुत पंसद करते हैं। आटे का बना हलवा खाने से कई प्रकार की मस्तिष्क सम्बन्धी बीमारी में भी आराम मिलता हैं आटे का हलवा खाने के ओर भी फायदे हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे। तो आइए जानते हैं आटे के हलवे को बनाने की रेसिपी ओर आटे के हलवे को खाने के फायदे।
(Aate ka halwa recipe in hindi)

    आवश्यक सामग्री    

●   1 – कप गेंहू का आटा
●   1 – कप देसी घी
●   1 – कप चीनी
●   काजू
●   बादाम
●   किसमिस
●   पिस्ता
●   2 – कप पानी

    बनाने की विधि     

  • सबसे पहले एक कड़ाही या पेन में गेहूं का एक कप आटा डालकर उसे 5 मिनट लो फ्लेम पर भून लें ओर भुने आटे को कड़ाही से निकल ले।
  • कड़ाही में एक कप घी डालकर गरम कर ले अब सभी ड्राई फ्रूट्स को घी में रोस्ट कर ले ओर कड़ाही से बाहर निकाल लें।
  • बचे घी में भुना गेंहू का आटा डालकर मीडियम फ्लेम पर आटे को हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
  • जब आटा हल्का ब्राउन हो जाये तब इसमे दो कप ठंडा पानी डालकर मिलाये।
  • इसके बाद इसमे एक कप चीनी डाले चीनी को मिलते हुये हलवे को पकाये।
  • जब चीनी अच्छे से मेल्ट हो जाये ओर हलवा घी छोड़ने लगे तब इसमे सभी भुने ड्राई फ्रूट्स को काटकर मिला दें।
  • अब यह आटे का हलवा बनकर तैयार है ठंड में आटे के हलवे को गरमा गरम परोसें।

    खाने के फायदे     

  • यह हलवा खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है यर शरीर की सुस्ती दूर होती है।
  • गर्भावस्था में महिलाओं को डॉक्टर के द्वारा ये हलवा खाने की सलाह दी जाती है हलवा खाने से कमजोर दुर्बल शरीर को ताकत मिलती है।
  • सर दर्द ओर माइग्रेन की समस्या में सुबह सूर्य निकलने से पहले गरमा गरम हलवा खाने से माइग्रेन ओर सर दर्द जैसी समस्या से निजात मिलती है।
  • हलवे में ड्राई फ्रूट्स, आटे ओर देसी घी सभी के गुणों भरपूर होते हैं।

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food