भीगे बादाम खाने के फायदे और नुकसान || Soaked Almond Benefits and Side Effects in Hindi

भीगे बादाम खाने के फायदे और नुकसान || Soaked Almond Benefits and Side Effects in Hindi, भीगे बादाम फोटोi

 

कई लोगो को सुबह – सुबह आदम खाना बहुत पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते है कि सूखे बादाम खाने के मुकाबले भीगे बादाम खाना सेहत के लिए ज्यादा हेल्दी होता है। आप सभी को यह जनकर हैरानी होगी कि बादाम में ढेर सारे पोष्टिक तत्व पाए जाते है। बादाम में प्रोटीन, वसा, विटामिन, मिनरल्स आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है। सुबह खाली पेट बादाम खाने से दिमाग तेज तथा यह शरीर को दिन भर पर्याप्त एनर्जी देता है।
 
यदि आप यह सोच रहे है कि आखिर भिगोकर बादाम खाना इतना फायदेमंद क्यों होता है। तो चलिए हम आपको इसका जवाब बता देते है। दरअसल बात यह है कि छिलके सहित बादाम खाना उतना फायदेमंद नही होता जितना छिलके के बिना बादाम खाने के फायदे होते है। वजह यह है की सूखे बादाम का छीलका निकालना सम्भव नही होगा। इसलिए बादाम को भिगोकर खाना ही फायदेमंद होता है। अब आप सभी के मन में यह सवाल तो जरुर आया होगा कि बादाम का चिल्का क्यों नही खाना चाहिए। हम आप सभी को बता दे कि बादाम के छिलके में टैनिन नामक एक तत्व मौजूद होता है जो कि बादाम से मिलने वाले पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है। यही करण है कि सूखे बादाम खाने के मुकाबले भीगे बादाम खाना सेहत के लिये ज्यादा फायदेमंद होता है।
 
तो चलिए अब जानते है बादाम खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बादाम का सेवन हमे कब और कैसे करना चाहिए इस जानकारी के बारे में विस्तार से जानते है।
 

बादाम खाने के फायदे || Health Benefits of Almonds

ग्लोइंग स्किन के लिए
ग्लोइंग स्किन पाने के लिये आपको खाली पेट चार से पांच भीगे बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है। बादाम में विटामिन ई के साथ साथ कई एंटीऑक्सीडेंट भी पाये जाते हैं जो हमारी ग्लोइंग स्किन को झुर्रियां और दाग़ धब्बो से बचाता है।
 
वजन घटाने में मददगार
बादाम में प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हमारा पेट देर तक भरा रहता है। अगर आप भी तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपने दैनिक आहार में भीगे बादाम शामिल करें। भीगे बादाम खाने से आपको भूख कम लगती है जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।
 
दिमाग के लिये फायदे 
प्राचीन समय से यह तो आप सभी ने जरूर सुना होगा या आपके साथ भी ऐसा हुआ हो जब आप कुछ भूल जाते हैं तब लोग आपको बादाम खाने की सलाह देते हैं। वैज्ञानिक द्वारा किये गए कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है।
 
पाचन तंत्र के लिये फायदे
भीगे बादाम खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। भीगे बादाम एक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। कच्चे बादाम की तुलना में भीगे बादाम को पचना आसान होता है। यह पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करते है।
 
गर्भावस्था के लिये फायदे 
गर्भावस्था के दौरान भीगे बादाम का सेवन बच्चे के लिए बहुत ही अच्छा होता है। क्योकि भीगे बादाम से होने वाले बच्चे को पूरा न्यूटिशन मिलता है जिससे म ओर बच्चे दोनो स्वस्थ रहते है।
 
 

बादाम खाने के नुकसान || Health Side Effects of Almonds

आप सभी ने ऊपर लिखे लेख में जाना कि भीगे बादाम । खाने के फायदे क्या है। लेकिन यह फायदे सभी लोगो के लिए नही है। कुछ लोगो को इस तरह बादाम का सेवन करना नुकसान भी पहुच सकता है। तो आइए जानते हैं किन – किन लोगों को बादाम खाने अवॉयड करना चाहिए। 
  • जिन लोगो को बहुत अधिक  एसिडिटी की प्रॉब्लम रहती है उन्हें खाली पेट बादाम खाने अवॉयड करना चाहिए।
  • मोटापे से परेशान लोगो को भी खलिबपेट बादाम का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि बादाम में वसा और कैलोरी की बहुत अधिक मात्रा होती है जो आपका वजन भी बड़ा सकता है।
  • जिन्हें किडनी में पथरी है उन्हें भी खाली पेट बादाम खाने से बचना चाहिए।
  • कड़वे बादाम मे हाइड्रोसायनिक एसीड होता है जो तंत्रिका तंत्र को मन्द करता है जिससे सास लेने में तकलीफ की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • यदि आप हाई ब्लड प्रेशर की दवाई लेते हैं तब आपको बादाम का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

निष्कर्ष || Conclusion

यदि आप सभी को हमारा ये लेख पसन्द आया है तो आप सभी आगे शेयर जरूर करे। और हमारे अगले लेख के लिए अपनी सलाह जरूर दे। धन्यवाद,

 

Leave a Comment