पके आम का हलवा रेसिपी || Mango halwa recipe in Hindi

पके आम का हलवा रेसिपी || Mango halwa recipe in Hindi, Mango halwa image, आम का हलवा फोटो


गर्मी के मौसम में सबसे स्पेशल आम ही होता है, हो भी क्यो न क्योकि इसका स्वाद चखने के लिए लोग सालभर इंतजार करते हैं। आप सभी आम से ढेर सारी स्वादिष्ट डिश बना सकते हो उस सभी स्वादिष्ट डिश में से आज हम आप सभी के लिए आम का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आये हैं। यकिन मानिये यह हलवा हर उर्म्र के लोगो को मन भ जाने वाला है। तो आइए जानते है आम का हलवा रेसिपी(Mango Halwa recipe).


आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango halwa recipe in hindi

आम – 2 पके आम
सूजी – 1/2 कप सूजी
घी – 1/2 कप
चीनी – स्वादानुसार
ड्राइफ्रूट्स – काजू, किशमिश, बादाम
इलायची पाउडर – 1 चम्मच


बनाने की विधि || How to make Mango halwa recipe in hindi

  • सबसे पहले आम का छिलका निकाल कर आम के पल्प को छोटे टुकड़ो में काटकर एक बाउल में निकाल लीजिये।
  • कड़ाही में घी डालकर गर्म करने के लिए गैस पर रख दीजिए, भगोने में 1 कप पानी मे चीनी डालकर गरम कीजिए।
  • घी गरम होने के बाद घी में सूजी मिक्स करके करछी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लीजिए।
  • इसके बाद सूजी में सभी ड्राईफ्रूटस डालकर मिक्स करने के एक मिनट बाद चीनी का गर्म पानी सूजी में मिक्स करके एक मिनट के लिए पकने दीजिए।
  • एक मिनट बाद आम का पल्प हलवे में मिलाइए और इसे हलवे के बराबर ही करछी से चलते रहे, इसी समय आम के हलवे में इलायची पाउडर भी मिला दीजिए।
  • दो मिनट हलवे को ढककर पकाने के बाद गैस बंद कर दीजिए।
  • स्वादिष्ट आम का हलवा बनकर तैयार है, काजू और किशमिश डालकर एक प्लेट में सर्व कीजिए।


गर्मी का सीजन आते ही आम का स्वाद और खुशबू बच्चा हो या बड़ा सभी के मन को भा जाती है। आम का हलवे का स्वाद भी आम की ही तरह होता है जो सभी को बहुत अच्छा लगने वाला है आप भी आम का हलवा एक बार जरूर बनाये ओर घर मे सभी को खिलाएं

Leave a Comment

Mumbai’s Famous Street Food Best Healthy Foods for Weight Loss Holi Sweets Recipes in Hindi : होली पर कौन सी खास मिठाई बनाई जाती है? Coconut Gujiya Recipe in Hindi : होली पर बनाएं पारंपरिक नारियल गुजिया Almond Benefits for Women Weight Loss : बादाम से पाएं परफेक्ट फिगर