बाजार जैसे भटूरे बनाने की विधि || market jaise bhature banane ki vidhi

बाजार जैसे भटूरे बनाने की विधि || market jaise bhature banane ki vidhi, bhature image, भटूरे फोटो, kitchenmasaala

 

छोले भटूरे उत्तर भारत की बहुत ही प्रसिद्ध डिश है, जिसे आप घर मे भी आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। आप सभी ने होटल या सदी पार्टी में बहुत बार छोले भटूरे का स्वाद चखा होगा। ऐसे ही टेस्टी छोले भतीर को आप घर मे कुछ ही घण्टो में बनाकर तैयार कर सकते हो। तो आइए जानते है मुलायम भटूरे बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for market jaise bhature 

मैदा – 4 कप
सूजी – 1/2 कप
चीनी – 1 चम्मच
घी – 2 चम्मच
दही – 1/2 कप
बेकिंग सोडा – 3/4 चम्मच
नमक – 1/4 चम्मच
तेल – तलने के लिए
 
 

बनाने की विधि || How to make market jaise bhature 

  • सबसे पहले एक बाउल में मैदा और सूजी को छान लीजिए, सूजी और मैदे कको मिलाए।
  • मैदे ओर सूजी के मिक्सर में घी, नमक, चीनी बेकिंग सोडा को ड्सलकर अच्छे से मिक्स कीजिए।
  • सभी सामग्री को मिलाने के बाद दही डालकर मैदे में मिक्स कीजिए।
  • अब मैदे में गुनगुना पानी डालकर सॉफ्ट नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिए।
  • गुथे मैदे को किसी गर्म स्थान पर के से दो घण्टे के लिए कपड़े से ढककर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद आटे में हल्का सा तेल लगए, इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइया बनाकर रख लीजिए।
  • इसके बाद भटूरे को बेलन से पूरी से थोडे मोटे साइज का बेल लीजिए।
  • कड़ाही में तेल को एक दम तेज आंच पर गरम कीजिए, अब भटूरे को हल्का सा ब्राउन होने तक तल लेने के बाद कड़ाही से निकाल लीजिए।
  • गरमागरम फुले फुले भटूरे बनकर तैयार है, गरमागरम भटूरे को आप छोले ओर मिर्च के चटपटे अचार के साथ सर्व करें।
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food