ब्रोकली की सब्जी बनाने की विधि || Broccoli sabzi recipe in hindi

ब्रोकली की सब्जी बनाने की विधि || Broccoli sabzi recipe in hindi, Broccoli sabzi image, ब्रोकली सब्जी फोटो, kitchenmasaala

 

ब्रोकली (Broccoli) एक विदेशी सब्जी है। जिसे सबसे पहले इटली में खाई जाने लगी लेकिन आज भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में ब्रोकली बहुत उगाई जाती है। भारत में ब्रोकली (Broccoli) को हरी गोभी, या विदेशी गोभी के नाम से भी जाना जाता है। ब्रोकली (Broccoli) एक बहुत ही पौष्टिक सब्जी है। ब्रोकली में विटामिन सी, विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली एन्टीकैंसर और एन्टी ऑक्सीडेंट होती है। ब्रोकली ब्लड शुगर को सामान्य बनाये रखती है ब्रोकली की सब्जी बनाना बहुत ही आसान है। ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) को आप अपने अनुसार सुखी या तरी दोनों तरह से ही बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं ब्रोकली की सब्जी बनाने की विधि। (Broccoli sabzi recipe)
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Broccoli sabzi recipe 

ब्रोकली – 500 ग्राम
आलू – 3 से 4
टमाटर – 1
प्याज – 1
हरी मिर्च – 2
हींग – 1 पिंच
जीरा – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 चम्मच
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

बनाने की विधि || How to make Broccoli sabzi recipe 

  • ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को धोकर छोटे टुकड़ो में काट लीजिए।
  • इसके बाद कटी ब्रोकली को हल्के गर्म पानी मे आधे घंटे के लिए भीगोकर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद ब्रोकली को पानी से निकाल कर साफ पानी से धो लीजिए।
  • आलू को छीलकर छोटे टुकड़ो में काट लें, प्याज और हरी मिर्च को एक दम बारीक काट लीजिए।
  • एक पैन में तेल डालकर गरम कीजिए गरम तेल में हींग और जीरे का तड़का लगाए।
  • तैयार तड़के में बारीक कटी प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुनने के बाद बारीक कटी हरी और टमाटर को डालकर मिक्स कीजिए।
  • टमाटर को लगातार चलाते हुए लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिक्स कीजिए।
  • इन सभी मसालो को तब तक भूने जब तेल अलग निकलने इसके बाद ब्रोकली और आलू डालकर मसाले में मिलाइए।
  • इसके बाद ब्रोकली की सब्जी में आधा कप पानी डालकर ब्रोकली को ढककर धीमी आंच पर पकने दीजिए।
  • जब आलू और ब्रोकली पूरी तरह से पक जाए और ब्रोकली की सब्जी का सारा पानी भी सुख जाए तब गैस बंद कर दीजिए और ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) में गरम मसाला मिक्स करके 5 मिनट के लिए पैन का ढक्कन बन्द कर दीजिए।
  • ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) बनकर तैयार है, ब्रोकली की सब्जी (Broccoli sabzi recipe) को दही रोटी, सादा पराठा के साथ परोसें।
 
यह जरूर पढ़ें :-
 
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food