स्वादिष्ट और पौष्टिक आम का जूस बनाने की विधि || Mango Juice Recipe in Hindi

स्वादिष्ट और पौष्टिक आम का जूस बनाने की विधि || Mango Juice Recipe in Hindi, Mango juice image, आम का जूस फोटो, kitchenmasaala.com
गर्मी के मौसम में जूस पीना तो हर किसी को पसन्द होता है। कई बार हम जूस (Mango Juice Recipe) को घर में न बनाकर बाजार से लेकर पीना पीते हैं। आप अपना मनपसंद जूस घर मे बनाकर तैयार कर सकते हैं। जिससे आपको जूस का स्वाद भी पसन्द आएगा और यह जूस आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। आज हम आपको आम का जूस (Mango Juice Recipe) कैसे बनायें बात करने वाले हैं। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि गर्मी के मौसम का सबसे खास फल आम है। जो अधिकतर सभी को बहुत पसंद होता है। तो आइए जानते हैं आम का जूस बनाने की विधि। (Mango Juice Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango Juice Recipe

आम – 2 
दूध – 1 कप
चीनी – 2 चम्मच (स्वादानुसार)
आइस क्यूब
 
 

बनाने की विधि || How to make Mango Juice Recipe

  • आम का जूस (Mango Juice Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले पके आम को धोकर छिलका निकालने के बाद एक बाउल मे आम का पल्प निकाल लीजिए।
  • आम के पल्प को मिक्सर में चीनी और दूध के साथ मिलाकर मिक्सी को चलाकर आम का जूस बनाकर तैयार कीजिए।
  • आम का जूस (Mango Juice Recipe) बनकर तैयार है। आम के जूस (Mango Juice Recipe) को एक गिलास में आइस क्यूब डालकर सर्व कीजिए।
 

Leave a Comment