सुबह के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी भारतीय ब्रेकफास्ट || Healthy Indian Breakfast in Hindi

Healthy Indian Breakfast in Hindi, Healthy Indian Breakfast

 

Healthy Indian Breakfast : अच्छी सेहत पाने के लिए सुबह में हेल्दी नाश्ता लेना बहुत जरूरी है। दिन का नाश्ता किसी भी व्यक्ति को स्किप नही करना चाहिए क्योंकि दिन भर ऊर्जावान बने रहने के लिए सुबह का हेल्दी नाश्ता (Healthy Indian breakfast) हमारी बॉडी के लिए बहुत ही जरूरी है। आज के व्यस्त लाइफ स्टाइल के चलते हम अपने सुबह के नाश्ते पर ज्यादा ध्यान नही देते और नाश्ते को जल्दी से बनाकर तैयार कर देते हैं या तो नाश्ता स्किप ही कर देते हैं। जिसके चलते हमारा शरीर कई बीमारियों के चपेट में आ जाता है। इसलिए सुबह का नाश्ता हेल्दी (Healthy Indian breakfast) और पौष्टिक होना चाहिए।

बहुत से अध्ययनों में पता चला है कि सुबह के नाश्ते में प्रोटीन का सेवन करना बहुत जरूरी है। प्रोटीन हमारी दिन भर की भूख नियंत्रित कर आपको अधिक खाने से रोकता हैं जिससे वजन बढ़ने की संभावना बहुत कम होती है। सुबह के नाश्ते (Healthy Indian breakfast) में आपको अधिक तली चीजे और मीठी चीजो का सेवन कम नामात्र करना चाहिए। सुबह के नाश्ते (Healthy Indian breakfast) में अडक फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, साबुत अनाज आदि चीजो का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौष्टिक ओर हेल्दी नाश्ते के बारे में बताने वाले हैं जो आपको स्वस्थ और दिन भर ऊर्जावान बनाये रखेगे। (Healthy Indian breakfast)


यह जरूर पढ़ें : गर्मी में शरीर को ठंड देगा सत्तू का ये पौष्टिक शरबत।

हेल्दी भारतीय नाश्ता || Healthy Indian Breakfast in Hindi

एक स्वस्थ नाश्ता (Healthy Indian breakfast) खाने के लिए निम्नलिखित आपके विकल्प हो सकते हैं:

1. ओटमील

ओटमील हेल्दी नाश्ता है जो आपको ऊर्जा प्रदान करता है। इसे दूध या दही के साथ पका सकते हैं और उसमें कुछ चीजों जैसे नट्स, बीज, फल या हनी जोड़ सकते हैं।

ओटमील एक स्वास्थ्यप्रद अनाजों में से एक है जो शरीर मे बहुत सी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। ग्लूटेन-फ्री ओटमील विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए ओटमील को स्वाथ्य के लिए बहुत ही हेल्दी मन गया है जिसे आप सुबह के हेल्दी नाश्ते में ले सकते हैं। ओटमील से आप मीठा दलिया या नमकीन दलिया बनाकर तैयार कर सकते हैं।

2. फ्रूट सलाद

एक स्वादिष्ट फल सलाद आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अनेक प्रकार के फलों को काटकर मिश्रित करें और ऊपर से नींबू या नींबू का रस डालें।

फलों का सलाद विभिन्न प्रकार के फलों का संयोजन करने का एक अच्छा तरीका है, जो महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं। अलग-अलग फल विभिन्न पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिनमें विटामिन सी, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल हैं। फलों को आप सलाद बनाकर नाश्ते में परोस सकते हैं।

3. पोहा

पोहा एक लाइट और स्वस्थ नाश्ता है। प्याज, नमक, हरी मिर्च और नींबू के साथ पोहा बना सकते हैं। पोहा एक प्रसिद्ध भारतीय नाश्ता व्यंजक हैं। जिसे उबले चावल को सप्पोट करके सुखाने के बाद बनाया जाता है।

पोहा कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए मुख्य ऊर्जा का स्रोत होता है। यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। पोहा में वसा और कोलेस्ट्रॉल की कमी होती है, जिसके कारण यह संतुलित आहार को बनाए रखने और वजन को नियंत्रित करने के लिए एक हेल्दी नाश्ता है। इसके अलावा पोहे में विटामिन बी, विटामिन ई, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि पौष्टिक तत्व मौजूद होते है। अतः पोहा एक बहुत ही हेल्दी नाश्ते में से एक है। होटल जैसा पोहा बनाने की विधि।
यह जरूर पढ़ें : सिंगापुर नूडल्स बनाने की विधि।

4. दही

दही, यानी की योगर्ट, एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है। दही उच्च मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है। प्रोटीन शरीर के निर्माण और उपयोग के लिए महत्वपूर्ण होता है, इसलिए यह खाद्य पदार्थ शारीरिक विकास और मांसपेशियों की निर्माण के लिए उपयोगी होता है।

दही में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह आपको दिनभर में चुस्त रहने और दिनचर्या के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। दही में कैल्शियम, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है, प्राप्त होता है। कैल्शियम मांसपेशियों, हड्डियों, और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

दही में विटामिन बी12 मिलता है, जो हेमोग्लोबिन उत्पादन और न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह मस्तिष्किक कार्य को संचालित करने और अच्छी मानसिक स्थिति में मदद करता है। दही हेल्दी नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है।

5. स्प्राउट्स

स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज, फलों, बीजों और दालों का अंकुरण करके पौष्टिक रूप में खाया जाने वाला आहार है। स्प्राउट्स में विटामिन, मिनरल, फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। ये तत्व शरीर को स्वस्थ और पौष्टिक बनाए रखने में मदद करते हैं।

स्प्राउट्स लो फैट और कैलोरी होते हैं, लेकिन उच्च पोषक मान होने के कारण वे उच्च भूक कंट्रोल कर सकते हैं। ये वजन नियंत्रण करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा स्प्राउट्स में विटामिन सी, बी, और बी12 की मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

स्प्राउट्स में पाए जाने वाले विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये त्वचा को निखारते हैं और बालों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इन सभी लाभों के कारण, स्प्राउट्स को नियमित रूप से आपके आहार में शामिल करने से आप अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। स्प्राउट्स बनाने की विधि।

 
यह जरूर पढ़ें : रेस्टोरेंट स्टाइल चॉकलेट ब्राउनी बनाने की विधि।

इन सभी विकल्पों में आप शक्कर के बजाय हनी या ब्राउन शुगर का उपयोग कर सकते हैं। यह स्वस्थ और पोषण से भरपूर नाश्ता (Healthy Indian breakfast) विकल्प होंगे जो आपको दिन की शुरुआत में ऊर्जा प्रदान करेंगे।

Leave a Comment