Dhokla recipe : अब घर पर ही बनाये बाजार जैसा स्पंजी ढोकला।

Dhokla recipe in hindi, dhokla recipe

Dhokla recipe : गुजरात की फेमस डिश है जिसे देश भर में बेहद पसंद किया जाता है। ढोकला खाने के शौकीन लोग इसे खाने का कोई मौका नही छोड़ते है। इस स्पंजी ढोकले (Dhokla recipe) को आप बहुत ही कम समय मे आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। ढोकले (Dhokla recipe) को आप अपने ब्रेकफास्ट में या शाम के समय के स्नैक्स में बनाकर तैयार कर सकते हैं और सभी को खिला सकते हैं।

ढोकला (Dhokla recipe) खाने में स्वादिष्ट होने के साथ यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हेल्दी मन जाता है। ढोकले को न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी बहुत पसंद करते हैं। ढोकले को आप सुबह के नाश्ते में चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं। ढोकले (Dhokla recipe) को आपने बहुत बार बाजार से खरीद कर खाया होगा आज हम आपको एक दम बाजार जैसा ढोकला घर मे बनाने के बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला बनाने की विधि। (Dhokla recipe)

यह भी पढ़े : बच्चों के मन भा जाएगी ये ये स्वादिष्ट और कुरकुरी चिप्स चाट।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Dhokla recipe

बेसन – डेढ़ कप
सूजी (रवा) – 2 चम्मच
पानी – 2 कप
नीबू का रस – 2 चम्मच
तेल – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चीनी – 2 चम्मच
ईनो पाउडर – 2 छोटी चम्मच

तड़का लगाने के लिये
तेल – 2 टेबल स्पून
राई के दाने – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 4 लम्बी कटी हुई
हींग – 1 पिंच
नीबू का रस – 2 चम्मच
चीनी – 2 चम्मच
करी पत्ते – 7 से 8
हरी धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटी)

यह भी पढ़े : कुछ नया और हेल्दी नाश्ता बनाने के लिए एक बार जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट टैकोस रेसिपी।

बनाने की विधि || How to make Dhokla recipe

  • स्पंजी ढोकला (Dhokla recipe) बनाने के लिए सबसे पहले बेसन और सूजी को किसी बड़े बाउल में छान लीजिए।
  • अब इसी बाउल में चीनी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए।
  • जब घोल में चीनी घुल जाये और बेसन का घोल हल्का हो जाये, तब घोल में नमक, नीबू का रस, तेल भी डालकर अच्छे से मिला दीजिए। (ध्यान रहे घोल के अन्दर गुठले ना पडे)
  • अब गैस चला कर कुकर में या किसी भी बर्तन में ढोकले का बर्तन आ जाये उसमे 2 गिलास पानी डाल कर गर्म करने के लिए रख दीजिए।
  • ढोकला बनाने के बर्तन में तेल लगाकर चिकना कर लीजिए।
  • अब ढोकले के मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैटने के बाद बेटर को तेल लगे बर्तन में डाल दीजिए।
  • इस बर्तन को गरम हो रहे पानी के बर्तन में रख दे, ध्यान रहे ये की पानी मिश्रण के बर्तन में नहीं जाना चाहिए इसलिए मिश्रण के बर्तन के नीचे कोई कटोरी या स्टेंड भी रख सकते है।
  • इस बर्तन को ऊपर से ढककर गैस पर 10 मिनट पकने के लिए रखे, तय समय के बाद एक चाकू को डाल का चेक करे की ढोकला पक गया है। या नहीं यदि ढोकले का मिश्रण चाकू पर लगकर निकले तो अभी ढोकला पूरी तरह से नहीं पका है उसे थोड़ी देर ओर पकाने के फिर बाहर निका लीजिए।
  • ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकालकर ढोकले को चाकू से अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट लीजिए।

तड़का लगाने के लिए।

  • चीनी को आधे कप पानी में घोल कर उसमे नींबू का रस मिला दीजिए।
  • एक छोटी कढ़ाई या तड़का पैन में में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करे, गर्म तेल में राई हींग, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर भून लीजिए।
  • तैयार तड़के को चीनी और नीबू का पानी में डालकर मिला दीजिए।
  • अच्छे से उबाल आने के बाद गैस बंद कर दीजिए।
  • इस तड़के को चम्मच की सहायता से ढोकले (Dhokla recipe) के सभी टुकड़ों पर डालिये।
  • स्वादिष्ट बाजार जैसा स्पंजी ढोकला (Dhokla recipe) बन कर तैयार है ऊपर से हरी धनिया से सजा हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसिये।

यह भी पढ़े : पीनट बटर और बनाना स्मूदी बनाने की विधि।

Leave a Comment