Murabba – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com Wed, 08 Jan 2025 11:10:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://kitchenmasaala.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-20240115_182536-32x32.png Murabba – Kitchen Masaala https://kitchenmasaala.com 32 32 223641578 Aanwale ka Murabba banane ki vidhi Hindi : घर पर बनाएं स्वादिष्ट आंवले का मुरब्बा https://kitchenmasaala.com/2025/01/aanwale-ka-murabba-banane-ki-vidhi-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2025/01/aanwale-ka-murabba-banane-ki-vidhi-hindi.html#respond Tue, 07 Jan 2025 12:00:43 +0000 https://kitchenmasaala.com/?p=6350 Read more

]]>
Aanwale ka Murabba banane ki vidhi Hindi, Aanwale ka Murabba

Aanwale ka Murabba banane ki vidhi Hindi : आंवला, जिसे आयुर्वेद में अमृत फल कहा जाता है, सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आंवले का मुरब्बा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। आज हम आपको आंवले का मुरब्बा बनाने की आसान और विस्तृत विधि बताएंगे।

यह भी पढ़े : घर पर बनाएं आलू गाजर की मजेदार सब्जी

आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री || Ingredients for Aanwale ka Murabba banane ki vidhi Hindi

ताजा आंवला: 1 किलो
चीनी: 1.5 किलो
पानी: 2 लीटर
इलायची पाउडर: 1 चम्मच
केसर: चुटकीभर (वैकल्पिक)
लौंग: 5-6 नग
चूना पानी: 1 लीटर (आंवले को नरम बनाने के लिए)

यह भी पढ़े : ठंड के मौसम के लिए परफेक्ट मिठाई।

आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि || How to make Aanwale ka Murabba banane ki vidhi Hindi

1. आंवले को तैयार करना

Aanwale ka Murabba banane ki vidhi Hindi, Aanwale ka Murabba

  • सबसे पहले, आंवले को अच्छी तरह धो लें।
  • एक बर्तन में चूना पानी तैयार करें। इसके लिए 1 लीटर पानी में 1 बड़ा चम्मच चूना घोलें।
  • धोए हुए आंवले को चूने के पानी में 24 घंटे के लिए भिगो दें।
  • 24 घंटे बाद, आंवले को पानी से निकालकर साफ पानी में दो-तीन बार धो लें।

2. आंवले को उबालना

  • एक गहरे बर्तन में पानी उबालें।
  • आंवले को इस उबलते पानी में डालें और 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • आंवले को चाकू की मदद से चेक करें। जब यह नरम हो जाए, तो इसे पानी से निकालकर ठंडा कर लें।

3. चीनी की चाशनी बनाना

  • एक पैन में चीनी और 2 लीटर पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • चाशनी को चमचे से लगातार चलाते रहें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए।
  • जब चाशनी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर, लौंग, और केसर डालें।

4. आंवले को चाशनी में डालना

  • तैयार चाशनी में उबले हुए आंवले डालें।
  • आंवले को चाशनी में धीमी आंच पर 30-40 मिनट तक पकने दें।
  • जब आंवले चाशनी को अच्छी तरह से सोख लें और उनका रंग हल्का पारदर्शी हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

5. मुरब्बे को ठंडा करना और संग्रहित करना

  • मुरब्बे को पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे कांच के एयरटाइट जार में स्टोर करें।
  • आंवले का मुरब्बा ठंडी जगह पर रखें और इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़े : भारतीय मिठाइयाँ जो सर्दियों में देंगी गर्माहट

आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे

आंवले का मुरब्बा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह कई बीमारियों से बचाव करता है।

  • इम्यूनिटी बढ़ाता है: आंवले में विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  • पाचन सुधारता है: आंवले का मुरब्बा पाचन तंत्र को मजबूत करता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • दिल को स्वस्थ रखता है: यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
  • मधुमेह में फायदेमंद: आंवले का मुरब्बा रक्त शर्करा स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है।

मुरब्बा बनाने के टिप्स

  • आंवले को चूने के पानी में भिगोना न भूलें, इससे वे नरम और रसदार बनते हैं।
  • चाशनी में सही मात्रा में चीनी डालें ताकि मुरब्बा लंबे समय तक खराब न हो।
  • अगर आप अधिक स्वाद चाहते हैं, तो मुरब्बे में बादाम और पिस्ता डाल सकते हैं।

यह भी पढ़े : सर्दियों के मौसम में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मखाना

आंवले का मुरब्बा एक पारंपरिक भारतीय रेसिपी है जो स्वाद और सेहत का अनोखा संगम प्रस्तुत करती है। इसे बनाना आसान है और यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। अगर आप इसे सही विधि से बनाएंगे, तो इसका स्वाद और लाभ दोनों अद्वितीय होंगे।

]]>
https://kitchenmasaala.com/2025/01/aanwale-ka-murabba-banane-ki-vidhi-hindi.html/feed 0 6350
कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की विधि || Mango murabba recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/06/mango-murabba-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/06/mango-murabba-recipe-in-hindi.html#respond Sun, 23 Jun 2024 03:01:00 +0000 Read more

]]>
Mango murabba recipe in Hindi, Mango murabba

 

Mango murabba recipe : गर्मी का मौसम यानी आम का सीजन आ चुका है गर्मी के मौसम में आम मार्केट में सभी जगह मिल जाते हैं। यदि आप को भी आम से बनी डिश बहुत पसंद है तो आम के सीजन में कच्चे आम का मुरब्बा बनाकर जरूर रख लीजिए। क्योकि आम का मुरब्बा (Mango murabba recipe) पराठा, पूरी और रोटी के साथ खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है बच्चों को आम का मुरब्बा बहुत पसंद होता है तो आइए जानते हैं कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की विधि। (Mango murabba recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango murabba recipe

कच्चा आम – 1 किलो
चीनी – 4 कप
दालचीनी – 2 से 3
इलायची – 4 (कुटी हुई)
 
 

बनाने की विधि || How to make Mango murabba recipe

  • कच्चे आम का मुरब्बा (Mango murabba recipe) बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर सूखे कपड़े से पोछकर चील लीजिए।
  • आम को छिलने के बाद मन चाहे आकार में काट लीजिए।
  • एक पैन में पानी रखकर उसे उबलने के लिए गैस पर रखे, पानी उबाल आने के बाद कटे आम को डालकर धीमी आंच पर पकने दीजिए।
  • जब आम हल्का उबल जाए, तो उसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए  रख दीजिए।
  • उबले आम के ठंडा होने के बाद आम की एक छलनी में डालकर पानी अलग निकाल दीजिए।
  • पानी निकालने के बाद एक बाउल में आम और चीनी मिलाकर एक घंटे के लिए ढक्ककर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद एक पैन को गैस पर चढ़ाकर गर्म करे, पैन हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें आम और चीनी के मिश्रण को डालकर धीमी आंच पर पकने दीजिए।
  • जब चीनी अच्छी तरह से पिघल हो जाए, तो उसमें दालचीनी और इलायची डाल दीजिए।
  • आम और चीनी के अच्छी तरह से पकने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • कच्चे आम का मुरब्बा (Mango murabba recipe) बनकर तैयार है आम मुरब्बा (Mango murabba recipe) जब हल्का ठंडा हो जाए, तो उसे एयर टाइट डब्बे में रखकर महीनों तक पुरी, पराठा या रोटी के साथ खाएं।
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/06/mango-murabba-recipe-in-hindi.html/feed 0 14
आम का मुरब्बा बनाने की विधि || Aam ka Murabba Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2024/06/aam-ka-murabba-recipe-in-hindi.html https://kitchenmasaala.com/2024/06/aam-ka-murabba-recipe-in-hindi.html#respond Sat, 22 Jun 2024 04:05:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2022/04/06/%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e Read more

]]>
आम का मुरब्बा बनाने की विधि || Aam ka Murabba Recipe in Hindi, mango murabba image

 

 Aam ka Murabba Recipe in Hindi : कच्चे आम का मुरब्बा भारत और पाकिस्तान की काफी प्रचलित डिश है। कच्चे आम के मुरब्बे को गर्मी के मौसम आम के सीजन में बनाकर साल भर के लिए स्टोर किया जाता है। आम के मुरब्बे की खास बात यह भी है कि आप इसे रोटी के साथ भी खा सकते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद होने की वजह से यह मुरब्बा बच्चों को बहुत पसंद आता है। तो आइए जानते हैं कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की विधि।
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Aam ka Murabba Recipe in Hindi

कच्चे आम – 1 किलो
चीनी – 1 किलो
इलायची – 4 से 5
केसर – चुटकी भर
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

बनाने की विधि || How to make Aam ka Murabba Recipe in Hindi

  • सबसे पहले कच्चे आमों को को धोकर अच्छे से सूखा लीजिए।
  • इसके बाद सभी आमो को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • एक भगोने में मीडियम आंच पर एक गिलास पानी मे आम की फको और चीनी डालकर पकने के लिए रख दीजिए।
  • जब आम की फाके थोड़ा पक जाए तब इसमे केसर और इलायची को कूट कर मिला दीजिए।
  • इसके बाद 20 मिनट के लिए आम की फको को ढककर पकने दीजिए।
  • तय समय के बाद आम की फको को चेक कीजिए जब ये पूरी तरह से पक जाए तब गैस बंद कर दीजिए।
  • कच्चे आम का मुरब्बा बनकर तैयार है, इसे एक कांच के कन्टेनर में भरकर रखे। जब भी मन हो हो सभी को खिलाएं ओर खाए।
 
यह जरूर पढ़ें :-
 
आम का सीजन आते ही सभी कच्चे आम का मुरब्बा, आम का अचार, आम की तीखी चटनी, आम की मीठी चटनी, आम की सब्जी आदि डिश बनाना शुरू कर देते हैं। क्योंकि आम तो सिर्फ गर्मी में ही होते हैं और ये सारी चीजें बनाकर आप सभी साल के लिए स्टोर कर सकते है यदि आप भी यह रेसिपी बना रहे है तब हमें कमेटी करके इसके स्वाद के बारे में जरूर लिखें। 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2024/06/aam-ka-murabba-recipe-in-hindi.html/feed 0 369
आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि || Amla murabba Recipe in Hindi https://kitchenmasaala.com/2021/12/amla-murabba-recipe-in-hindi_15.html https://kitchenmasaala.com/2021/12/amla-murabba-recipe-in-hindi_15.html#respond Wed, 15 Dec 2021 07:06:00 +0000 https://kitchenmasaala.com/index.php/2021/12/15/%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0 Read more

]]>
आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि || Amla murabba Recipe in Hindi, आंवले का मुरब्बा फोटोi
आंवले का मुरब्बा एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। आंवला सर्दी के मौसम में बाजार में आसानी से और अच्छी क्वालटी में मिल जाता है। सर्दी के मौसम ही आप आंवले का मुरब्बा बना कर स्टोर कर सकते हैं। आंवले का मुरब्बा गर्मी के मौसम में खाने से यह दिमाग को ताकत देता है आंवला पेट और आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि।
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Amla murabba Recipe in Hindi

आंवला – 1 किलो
चीनी – 1.5 किलो
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
काला नमक – 1 चम्मच
फिटकरी पाउडर – 1/2 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make Amla murabba Recipe in Hindi

  • एक भगोने में पानी गर्म करके पानी मे उबाल आने पर पानी मे आंवले डाल दे आंवलो को पानी मे 10 मिनट के लिए उबालने के बाद गैस बंद कर दे और उबले आंवलो को ढककर 5 से 10 मिंट के लिए छोड़ दे। (बादाम शेक बनाने की विधि)
  • 10 मिनट बाद आंवलो को पानी से निकल कर किसी छन्नी में रख दे।
  • एक भगोने में चीनी और आधा लीटर पानी डालकर चाशनी तैयार कर ले।
  • चाशनी में जब एक उबाल आ जाये तब इसमे उबले आंवले मिक्स करके चाशनी गाढ़ी होने तक पकाएं। चाशनी शहद की तरह गाढ़ी होने तक पकाएं।
  • अब चासनी में इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिक्स कर दीजिए।
  • जब ये आंवले का मुरब्बा ठंडा हो जाये तो एक एयर टाइट कन्टेनर में इसे भरकर रख दे।
 
 
]]>
https://kitchenmasaala.com/2021/12/amla-murabba-recipe-in-hindi_15.html/feed 0 454