प्याज के पकौड़े || Crunchy Onion fritters

 

 

 

   बाजार जैसे प्याज के पकोड़े बड़े ही किरिसपी ,कुरकुरे ओर स्वादिष्ट घर में ही बनना। प्याज के पकोड़े घर पर ही बनना बड़ा आसान होता है।

 आवश्यक सामग्री

●    4 से 5 = प्याज
●    4 – बड़े चम्मच = बेसन
●    1 – बड़ा चम्मच = चावल का आटा
●    छोटा टुकड़ा = अदरक
●    1 – चम्मच = अजवाइन
●    स्वादानुसार = नमक
●    एक = कर्री पत्ता
●    2-3 = हरी मिर्च
●    आधा चम्मच = हल्दी पाउडर
●    बारीक कटी = हरी धनिया
●    तलने के लिये = तेल
 

बनाने की विधि

  • एक बाउल में प्याज को लच्छे दार काट ले। कटी प्याज में नमक डालकर प्याज को मसलकर इसके लच्छो को अलग कर ले।
  • कटी प्याज में करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दे।
  •  इसके बाद चावल का आटा, बेसन ओर थोड़ा सा पानी डालकर मिला ले।
  • इसके बाद प्याज के पकोडे को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए एक चम्मच गर्म तेल ड़ालकर मिला ले। इस प्याज के पकोडे के पेस्ट को ढककर रख दे।
  • कड़ाही में तेल डालकर उसे तेज आंच पर गर्म कर लेना है। अब फ्लेम को थोड़ा धीमा करके उसमें प्याज के पकोड़े को गोल करके डाले।
  •  प्याज के पकोड़ो जब हल्के ब्राउन हो जाय। तब पकोड़ो को एक करची के सहायता से कड़ाही से निकल ले।
  • ऐसे ही सारे पकोड़ो को तल ले।
  • अब आपके किरस्पी कुरकुरे स्वादिष्ट पकोड़े बनकर तैयार है।
  • प्याज के पकोड़ो को टमाटर की खट्टी- मीठी चटनी या हरे धनिये की चटनी ओर हरी मिर्च के साथ सर्व करें।
  • इस तरह से बने पकोड़े बहुत ही कुरकुरे होते है। बिल्कुल बाजार के पकोड़ो की तरह।
नोट: पकोड़ो के बेटर में एक चम्मच गर्म तेेेेल डालने से पकोडे ठंडा होने के बाद भी कुरकुरे बने रहते है।

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food