बथुआ पराठा रेसिपी || Bathua paratha recipe

 

 

 

 

सर्दी के मौसम बथुआ बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है आप बथुआ का साग या पराठे बना सकते हैं। बथुआ के पराठे खाने में जितने टेस्टी होते है उतने ही आयरन और केल्शियम से भरपूर होते हैं। आप इन्हें सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने में बना सकते हैं।

 

 

     आवश्यक सामग्री    

●   बथुआ – 500ग्रा
●   2-कप – गेहू का आटा
●   3 से 4 – हरी मिर्च
●   3 इंच – अदरक का टुकड़ा
●   1 पिंच – हींग
●   1 – प्याज
●   1/2 चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
●   नमक – स्वादानुसार
●   पराठा सेकने के लिए – तेल
 

    बनाने की विधि    

  • सबसे पहले बथुआ की मोटी डंडियों को निकलकर अलग कर दे ओर पत्तियो को धोकर बारीक काट ले।
  • एक कड़ाही या पेन में एक चम्मच तेल डालकर उसमय जीरा, हींग, बारीक कटी प्याज को डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूने अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक डालकर भून लें बारीक कटा बथुआ डालकर उसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर सारा पानी सोखने तक पका लें।
  • एक बाउल में आटा लेकर उसमें पका बथुआ डालकर अचे से मसल लें और जरूरत के अनुसार पानी डालकर मुलायम होने तक गुथ ले ओर घुथे आटे में घी लगाकर रेस्ट करने के लिए छोड़ दे।
  • आटे की लोइया बनाकर उसे बेलन की सहायता से रोटी जितना बड़ा बेल लें।
  • त्वेको गर्म करके बेली रोटी को तवे पर डालकर दोनो ओर घी या तेल लगाकर हल्का ब्राउन होने तक सेक ले।
  • बथुआ पराठे बनकर तैयार है इन्हें दही चटनी के साथ सर्व करें।

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food