मेथी का पराठा रेसिपी (Methi paratha recipe)

 

ठंड के मौसम में गरमा गरम मेथी के पराठे खाने का मजा ही कुछ ओर है। मेथी का
पराठा खाने में जितना स्वाद लगता है उतना ही पौस्टिक भी होता है ओर इसे बनाना
भी बहुत आसान है।
 

 

 

 
मेथी के पराठो के लिए आवश्यक सामग्री
————————————–
150-ग्राम

मेथी

200-ग्राम
गेहू का आटा
4-5

हरी मिर्च

छोटा टुकड़ा
अदरक
1/2-चम्मच               लाल
मिर्च पाउडर
1/2-चम्मच
अजवाइन
पराठे सेकने के लिए
तेल
स्वादानुसार
नमक
 
मेथी के पराठे बनाने की विधि
—————————-
 
सबसे पहले मेथी को अच्छे से धोकर बारीक काट ले।

 

अब एक बाउल में गेहू का आटा लेकर उसमें बारीक कटी मेथी डालकर इसमे अजवाइन, लाल
मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च सूखे आटे में अच्छे से मिला
ले।

 

अब आटे में पानी डालकर आटे को मुलायम होने तक गुथ ले ओर अब आटे में स्वादानुसार
नमक डालकर मिला ले।

 

जब आटा मुलायम हो जाये तो इसमें एक चम्मच घी मिलाकर गुथे आटे को रेस्ट करने के
लिए छोड़ दे।

 

अब आटे की लोइया बनाकर पराठे को बेलन की सहायत से बेल लें।

 

  जब ये अच्छे से बन जाए तो गर्म तवे पर डालकर दोनो ओर घी या तेल डालकर
हल्का ब्राउन होने तक सेक ले।
अब ये मेथी के पराठे बनकर तैयार है इन्हें चटनी या दही के साथ सर्व करें।

 

नोट: पराठो को मीडियम फ्लेम पर ही सके।

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food