मूली का अचार बनाने की विधि ओर खाने के फायदे (Mooli achar recipe and health benefits of mooli ka achar)

 

मूली का अचार रेसिपी (Mooli achar recipe)

 

 

      जब बात हो सर्दियों के मौसम की तो सरसो का साग मक्के की रोटी का स्वाद मूली के अचार के बिना तो अधूरा है। मूली के अचार को आप पराठो के साथ या किसी भी व्यजन के साथ सर्व कर सकते हैं। ये आपके खाने के स्वाद को ओर ज्याद बढ़ा देगा।

 

   आवश्यक सामग्री                             

 

●   1 – किलो मूली
●   1 – चम्मच पीली सरसों
●   1 – चम्मच राई
●   1 – चम्मच सॉफ
●   1 – चम्मच जीरा
●   1/2 – चम्मच मेथी
●   1/4 – चम्मच अजवाइन
●   1 – चम्मच हल्दी पाउडर
●   2 – चम्मच लाल मिर्च पाउडर
●   1/2 – चम्मच हींग

●   3 – 4 चम्मच तेल
 

   बनाने की विधि                                 

 
  • सबसे पहले मूली को धोकर छिलका उतार कर जैसे भी आपको पसंद हो गोल में या कैसे भी काट ले।
  • अब कटी मूली को एक बाउल में लेकर उसमें दो चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिलाकर 7-8 घण्टे या पूरी रात के लिए ढककर छोड़ दे।
  • 7-8 घण्टे बाद कटी मूली को बाउल से निकालकर सूती कपड़े पे मूली का पानी सोखने के लिए धूप में रख दे।
  • तब तक मिक्सी में पीली सरसों, राई, मेथी दाना, सॉफ, जीरा, अजवाइन डाल कर थोड़ा दरदरा पीस ले।
  • अब एक पेन में 4 चम्मच तेल डालकर गरम कर ले तेल इतना गर्म होने चाहिए कि तेल से धुआं निकलने लगे।
  • जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाये तो इसमें सभी पिसे मसाले ओर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर भून लें।
  • कटी मूली के से जब सारा पानी सूख गया हो तब भुने मसाले ओर स्वादानुसार नमक को इसमे अच्छे से मिलाकर किसी कंटेनर में रख दे।
  • 2-3 दिन बाद मूली का अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा आप इस अचार को लंबे टाइम तक सुरक्षित रख सकते हैं।
  • मूली के अचार को आप रोटी, पूरी या पराठे के साथ परोसे।
 

   खाने के फायदे                                 

  • मूली हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को किसी भी प्रकार के सक्रमण से बचाती है। मूली खाने का सही समय
  • मूली में फाइबर होता है इसलिए मूली एसिडिटी ओर पाचन तंत्र को सही करती है। खाली पेट मूली खाने के फायदे
  • मूली में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमे ह्रदय रोगों से बचाती है।
  • मूली में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी त्वचा की स्वस्थ रखते है।
 

 

##यदि हमारे पेज में किसी प्रकार के सुधार की जरूरत है, तो अपना सुझाव हमे जरूर दे और हमारे साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए Follow बटन को दबा कर आपके अपने ब्लॉग Kitchen Masaala को Follow जरूर करे।
    ## मैंने अपना अनुभव अपने ब्लॉग के माध्यम से आप सभी तक पहुँचने की कोशिश की है, कृपया अपना हर प्रकार का फीडबैक हमारे साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!ल

 

                                                                                    

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food