हरी मटर का पराठा रेसिपी ओर हरी खाने के फायदे || Green peas Paratha Recipe and Health benefits Of paratha

मटर का पराठा

 सर्दी के मौसम में हरी मटर अच्छी और आसानी से मिल जाती जाती है। अगर आप भी पराठा खाने के बहुत सौकीन है, तो इस सर्दी के मौसम में जरूर बनाये ओर खाये हरी मटर का पराठा।

हरी मटर का पराठा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। उतना ही ज्यादा हैल्थ के लिए भी अच्छा होता है। हरी मटर खाना किसे पसन्द नही होता है। हरी मटर से बने पुलाव, मटर पनीर ओर आलू मटर सभी बहुत पसंद करते हैं, ओर खास कर हरी मटर का पराठा तो बच्चे व बड़े सभी बहुत पसन्द करते हैं। ओर जब बात हैल्थ की आये तो ये हैल्थ के लिए बहुत अच्छे होते है।ओर हरी मटर का पराठा खाने से पेट की सभी समस्याएं दूर रहती है। तो आइये जानते हैं। हरी मटर का पराठा बनाने की रेसिपी ओर हरी मटर के पराठा खाने के फायदे।

 

    आवश्यक सामग्री    

●   1 – कप हरी मटर
●   2 – कप गेहूं का आटा
●   1 – प्याज
●   2 – 3 हरी मिर्च
●   1/4 – चम्मच हल्दी पाउडर
●   1/4 – चम्मच लाल मिर्च पाउडर
●   1/2 – चम्मच धनिया पाउडर
●   1/2 – चम्मच गरम मसाला पाउडर
●   1/4 – चम्मच अजवाइन
●   1/4 – चम्मच जीरा
●   तेल या घी 
●   नमक स्वादानुसार
 
 
Reed More:-

    बनाने की विधि    

  • सबसे पहले हरी मटर का पराठा बनाने के लिए एक बाउल में दो कप आटा ले। उसमे एक चम्मच नमक व एक चम्मच घी या तेल डालकर मिला ले। जब ये आटे में अच्छे से मिल जाये तब आटे में थोडा थोडा पानी डालते हुुुए आटे को गुथ लेे। अब गुथे आटे को ढककर रख दे।
  • हरी मटर के दाने निकाल लें, ओर प्याज व हरी मिर्च को बारीक काट ले।
  • एक पेन या कड़ाही में एक चम्मच तेल या घी डालकर गर्म होने पर जीरा डाल दे। जब जीरा चटखने लगे तो इसमे बारीक कटी प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने पर इसमे हरी मटर डाल दे।ओर इन्हें चलते हुए एक से दो मिनट तक भूने, अब इसमें सभी मसले हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर ओर गरम मसाला डालकर चार से पांच मिनट तक पकाने के बाद, नमक ओर एक बड़ा चम्मच पानी डालकर इन्हें ढककर उबलने तक पका लें।
  • जब मटर के दानों से सारा पानी सोख जाए। तब इन्हें किसी बाउल में निकल ले। इन सभी दानों को मिक्सी में दरदरा से पीस ले या तो हाथो से ही मैंस कर ले।
  • अब आटे की लोइया बनाकर पूरी जितना बेलन की सहायता से बेल लें। इसमें मटर की पीठी भरकर बेलन से हल्के हाथों से रोटी जितना बड़ा बेल लें।
  • नॉन स्टिक तवा गरम होने पर, बेले पराठे को तवे पर डालकर दोनो तरफ घी या तेल लगाकर सेक ले।  
  • अब यह गरमा गरम हरी मटर का पराठा बनकर तैयार है। दही या हरे धनिए की चटनी के साथ परोसे।

    खाने के फायदे    

  • हरी मटर का पराठा खाने से पेट की सभी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी आदि में राहत मिलती हैं।
  • मधुमेह व दिल के मरीजों के लिए ये मटर का पराठा खाना उत्तम माना जाता है। यह कोलस्ट्रॉल को कम करता है, ओर दिल सम्बन्धी बीमारियों से बचाता है।
  • हरी मटर का पराठा हमारे वजन को भी नियंत्रित रखता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर मे शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखता है।
  • मटर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, जिंक, कॉपर ओर मैग्नीशियम पाया जाता हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखते है।
 

 

##यदि हमारे पेज में किसी प्रकार के सुधार की जरूरत है, तो अपना सुझाव हमे जरूर दे और आपके अपने ब्लॉग kitchen Masaala के साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए Follow बटन को दबाये।
    ## मैंने अपना अनुभव अपने ब्लॉग के माध्यम से आप सभी तक पहुँचने की कोशिश की है, कृपया अपना हर प्रकार का फीडबैक हमारे साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

 

 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food