सुबह का हेल्दी नाश्ता || Healthy Breakfast in Hindi

सुबह का हेल्दी नाश्ता ,Healthy Breakfast in Hindi,eating, नास्ता, breakfast
सुबह का हेल्दी और टेस्टी नाश्ता सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है सुबह किया जाने वाला दिन भर में सबसे ज्यादा ऊर्जा देता है अच्छा नाश्ता न केवल आपको ऊर्जा देता है बल्कि बहुत सी बीमारियों से भी हमे बचाता है। इसके अलावा सुबह अच्छा नाश्ता करने वाले लोगो मे मोटापे का खतरा भी कम होता है। इन सभी फायदो की पाने लिए आप सुबह का नाश्ता हेल्दी और पौष्टिक होना चाहिए।
 
यह भी पढ़े :
 
सुबह के नाश्ते मे प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा3 और हेल्दी फेट से भरपुर चीजे खाना बहुत जरूरी है जो दिन भर होने वाली थकान से दूर रखने में हमारी मदद करता है। इसके विपरीत अगर सुबह का नाश्ता अच्छा और हेल्दी नही होगा तो यह सुबह का नाश्ता दिन भर सुस्ती का कारण बन सकता है वजन बढ़ने का कारण औऱ लम्बे समय तक चलने वाली बीमारियों को बढ़ावा देता है।
 
 सुबह का अच्छा नाश्ता इम्युनिटी ओर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है साथ ही हमे की बीमारियों से दूर रखता है। सुबह का जो नाश्ता हम अपनी डाइट में शामिल करते हैं वह अच्छा और हेल्दी है भी या नही। हम अपने आर्टिकल में आपको सुबह के नाश्ते में खाये जाने वाले कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थो के बारे में बताने जा रहे हैं। यह जानने के लिए हमारे लेख को आगे पढ़ें और जाने-
 
1. सुबह का हेल्दी नाश्ते में क्या खाएं।
2. सुबह के हेल्दी नाश्ते में क्या नही खाएं।
 

सुबह का हेल्दी नाश्ते में क्या खाएं || What to eat for Breakfast in the morning

आप सभी अपने दिन की शुरुआत अच्छे पौष्टिक नसते से ही करे। अगर आप सुबह का नाश्ता नही करते हैं तो यह आपकी सुस्ती और वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। सुबह का नाश्ते पर दिन भर मिलने वाली ऊर्जा निर्भर करती है इसलिए नाश्ते में दिन भर ऊर्जा देने वाली पौष्टिक सामग्री सही मात्रा में होनी जरूरी है सुबह के नाश्ते में आप दूध, फाइबर, प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट और थोड़ी मात्रा में फैट शामिल होना बहुत ही जरूरी है।
 
केला || Banana
 
नाश्ते में केला एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है सुबह के नाश्ते में केले को सुबह दूध में मिलाकर पीएं। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता ह जो हाइपरटेंशन से जूझ रहे लोगो के लिए बहुत ही जरूरी है केला पेट को हेल्दी बनाता है। दिन भर की थकान से हमारी बॉडी को बचाये रखता है।
 
दलिया || Oatmeal
 
सुबह के नाश्ते में दलिया कहना बहुत ही अच्छा माना जाता है। आप यह दलिया फलों के साथ ओर भी हेल्दी ओर पौष्टिक बना सकते है। इसमे बहुत से पौष्टिक तत्व जैसे ओमेगा 3, पोटेशियम और फोलेट जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो दिल सम्बंधी रोगों के लिए बहुत ही हेल्दी माना जाता है। दलिये को आप ताजा दूध या ताजा फलों के साथ खाएं। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो जई के दलिये का सेवन करे।
 
दही || Curd
 
विशेषज्ञ सुबह कके नाश्ते में एक कटोरी दही खाने की सलाह देते हैं। दही में प्रोबायोटिक पाये जाते है जो आपके पेट को साफ रखते है और पाचन तंत्र को भी सही रखते हैं। आप दही के साथ रोटी का सेवन कर सकते है उत्तर भारत मे तो दही के साथ रोटी कहने की परंपरा सदियों से है। सुबह के नाश्ते में खट्टी दही का सेवन नही करना चाहिए।
 
कच्चे चने व अंकुरित दाल || Raw gram and Sprouted lentils
 
सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और विटामिन का होना बहुत ही जरूरी है चने या दाल को उबले नही और न ही इन्हें फ्राई करें। थोड़े स्वाद के लिए आप इसमे प्याज टमाटर काटकर कहा सकते हैं। नमक का सेवन न करें।
 
रोटी – सब्जी || Bread and Vegetable
 
सुबह के नाश्ते में यदि आप रोटी व सब्जी ले रहे है तो ध्यान रहे सब्जी ज्यादा मसालेदार नही होनी चाहिए। 
 
दूध और छाछ || Milk and Buttermilk
 
दूध और छाछ का सेवन भी आप सुबह के नाश्ते में कर सकते है ध्यान रहे दूध के साथ नाश्ते में कुछ भी नमक की चीजो का सेवन न करे। दूध को बिना चीनी डाले ही पीना चाहिए अगर आपको दूध में चीनी डालकर पीने पसन्द है तो चीनी का प्रयोग बहुत ही थोड़ी मात्रा में करना चाहिए। सुबह के नाश्ते में छाछ का सेवन बहुत ही अच्छा मन जाता है इसमे कैल्सियम की भरपूर मात्रा होती है यह एक बहुत ही हल्का पेय पदार्थ है।
 
सेब || Apple
 
सुबह के नाश्ते में फलों का सेवन जरूर करे। सुबह सुबह खाली पेट सेब का सेवन बहुत ही हेल्दी माना जाता है। खाली पेट सेब खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। यदि आप सुबह सेब का सेवन कर रहे है तो सेब को फ्रिज से एक से आधा घण्टा पहले ही निकाल ले। सेब का एवं बहुत ही हेल्दी माना जाता है।
 
सन्तरा || Orange
 
सुबह के नाश्ते संतरे का सेवन करने की सलाह विशेषज्ञ भी देते हैं यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और दिन भर की थकान से बॉडी को दूर रखता है। संतरे का सेवन करने से वजन भी कम होता है और पाचन तंत्र अच्छा होता है साथ ही मेटाबोलिज्म भी अच्छा रहता है।
 
अंडा || Egg
 
सुबह के नाश्ते में अंडे का सेवन करने से यह हमारी बॉडी को बहुत सी बीमारियों से दूर रखता है। अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो हमारी बॉडी को ताकत प्रदान करते हैं। सुबह में एक अंडा खाने से दिन भर की विटामिन डी की खुराक पूरी हो जाती है।
 
बादाम व किशमिश || Almonds and Raisins
 
सुबह के नाश्ते में भीगे बादाम या किसमिश का सेवन बहुत ही हेल्दी माना गया है इन्हें भिगोकर खाने स3 बहुत से फायदे मिलते हैं यह हमारे शरीर को बहुत से पौष्टिक तत्व प्रदान करते है। आप बादाम और किसमिश का सेवन सुबह खाली पेट करे यह बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

सुबह के हेल्दी नाश्ते में क्या नही खाएं || What not to eat for healthy breakfast in the morning

बहुत से लोगो का ये मानना है कि सुबह का नाश्ता हेवी होना चाहिए इसलिए वो सभी लोग नाश्ते में पूड़ी – सब्जी, पराठे या बहुत ही तला भुना खाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नाश्ता खाना बिल्कुल भी हेल्दी नही होता है इसलिए आपको पूड़ी, पराठे के स्थान पर रोटी का सेवन करना चाहिए। और तला भुना या मसालेदार खाने से फहरेज करना चाहिए।
 
यदि आपको सुबह सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत है तो अपनी इस बुरी आदत को बदल दे सुबह चाय कॉफी पीना एक अच्छी हेल्थ के लिए अच्छा विकल्प नही है आप चाय से स्थान पर ग्रीन टी या लेमन टी का प्रयोग कर सकते हैं यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हेल्दी होते हैं।
 
सुबह के नाश्ते में फ्रिज में रखा कुछ भी न ले यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है यदि आपको फ्रिज का रखा कुछ भी खाना तो आप उसे 1 से 2 घण्टे पहले ही निकालकर रख दे। सुबह सुबह नाश्ते में बर्गर या जंक फूड का सेवन न करे। इसका सेवन करने से आप मोठे होने लगते हैं और लिवर की कार्य क्षमता कम होती है।
 
अतः आपको सुबह के नाश्ते से जंक फूड, बर्गर, पराठा, पूरी सब्जी, मसालेदार सब्जी , खट्टे दही, चाय बिस्कुट नमकीन, ब्रेड आदि चीजो का सेवन एक अच्छी हेल्थ के लिए त्याग देना चाहिए
 
 
 
 
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food