योगा के पहले और बाद में क्या खाएं और क्या ना खाएं ? || What to Eat and What not to Eat Before and After Yoga ?

yoga,yog, yoga divas 2021, MEDITATION

 

 

योग भारत की एक प्राचीन परंपरा है। विश्व मे योग भारत की देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व समुदाय से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। 11 दिसम्बर 2014 से सयुक्त राष्ट्र के 193 देशों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। सर्वप्रथम 21 जून 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व मे मनाया गया। 21 जून 2021 में सातवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा और इस वर्ष की थीम होगी – योग के साथ रहे घर पर रहे (Be with yoga, Be at Home )
अतः आप भी अपने जीवन मे योग को महत्व दे और निरोग स्वास्थ्य बने रहे।

 

 
अगर आप हैल्दी और फिट रहना चाहते है तो योग को अपना साथी जरूर बनाये। योग सेहत के लिए बहुत जरूरी है योग के जरिये आप अपने आप को बीमारियों से दूर और शारिरिक दुबलताओ से बचा सकते हैं। योग से आप स्वस्थ और प्रसन्न बने रहते हैं रोजमर्रा के कामो से होने वाली थकान भी आपसे दूर रहती है योग आपकी पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखता है। अतः योग को अपने व्यस्त जीवन मे जरूर शामिल करें और बीमारियों से दूर रहे।
 
योग आपको पूर्ण रूप से सेहतमंद बनाये रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इसी प्रकार आपको योग के दौरान अपनी डाइट का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। योग से पहले तो आप चाहे कुछ भी न खाए लेकिन योग के बाद की डाइट का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। अतः डाइट का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।
 
बहुत से लोगो को इस बात की जानकारी नही होती है कि योगाभ्यास के बाद ओर पहले क्या खाना चाहिए। इसलिए बहुत से लोग योग तो करते हैं लेकिन योग के पहले और बाद की डाइट पर ध्यान नही देते हैं। अच्छी और स्वास्थ्य सेहत के लिए इन सभी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप इन सभी बातों का ध्यान नही रखते है तो आपको सेहत की दृष्टि से कोई बड़ा फायदा होने वाला नही है बल्कि उल्टा नुकसान भी हो सकता है। अतः आप इस बात पर ध्यान अवश्य दे कि योग के पहले और बाद में क्या खाना चाहिए और कितने समय बाद खाना चाहिए।
 

 

तो आइए जानते है – 
1. योग करने का सही समय 
2. योग के पहले क्या खाये
3. योग के बाद क्या खाये
4. योग के बाद और पहले क्या नही खाये

योग करने का सही समय || Right Time to Yoga

वैसे तो योग करने का सबसे उचित समय सुबह का समय होता है। सुबह दैनिक क्रियाओं से निवर्त होने के बाद ही आप योग करना शुरू करे। लेकिन अगर आपको योग के लिए सुबह में समय नही मिलता है तो शाम में भी योगाभ्यास कर सकते है शाम में योग करने से पहले ध्यान रखे आपने 2 से 3 घण्टे पहले कुछ भी नही खाया हो तभी योग करना सही होगा। अगर आपने कुछ खाया है तो आप योग नही कर तो अच्छा होगा।
 
योग करने के लिए योग के सभी नियमो का पालन करना बहुत ही जरूरी है। अतः आपको योग करने के लिये जगह ओर समय का बहुत अचे से ध्यान रखना होगा। ऐसा नही है कि आप किसी भी समय योग शुरू कर दे यह आपको बिल्कुल फायदा नही देगा उल्टा आपको बहुत से नुकसान पहुँचा सकता है।

योग के पहले क्या खाये || What to Eat Before Yoga

योग करने के पहले आपको कुछ भी खाना नही चाहिए। अतः योग आपको हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए। यदि आप शाम में योग कर रहे है तो योग के 2 से 3 घण्टे पहले कुछ भी नही खाना चाहिए। यदि आप ऊर्जा के लिए कुछ खाना चाहते हैं तो फलिया, नट्स या सलाद का सेवन कर सकते हैं।
 
अगर आप योग के पहले कुछ खाना चाहते हैं तो आप योग के 30 से 40 मिनट पहले ग्लूकोज, कोई भी जूस, बेड – टी या ग्रीन – टी का सेवन कर सकते है। अगर आप सुबह – सुबह चाय पीने के आदि है तब आप चाय भी पी सकते हैं लेकिन आप चाय खाली बिल्कुल भी न पिएं  चाय के साथ आप 1 या 2 बिस्किट जरूर खाये।
 
योग के दौरान यदि आपको ज्यादा थकान महशूस होती है। तब आप योग के दो घण्टे पहले दलिया या दही 40 मिनट पहले एक केला, प्रोटीन से भरपूर बादाम या कोई भी ड्राई फ्रूट्स अंडे का सफेद भाग ले सकते है इसका सेवन करने से आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी और थकान कम होगी। ध्यान दे आप ज्यादा मात्रा में दही या दलिया न खाए और रात का भोजन हल्का ले।
 

 

योग के बाद क्या खाये || What to Eat After Yoga

अगर आप चाहते है कि आपको योग का भरपूर फायदा मिले तो आप योग के आधा से एक घण्टे बाद ही कुछ हेल्दी और पौष्टिक खाये।
 
योग के बाद आप मिल्क शेक, बनाना शेक, खजूर, एप्पल शेक का सेवन कर सकते हैं। ये शेक ओर खजूर से प्रोटीन, विटामिन और फाइबर की मात्रा भरपूर मात्रा में शरीर को प्रदान करते हैं।
 
पानी || Water
 
योग करने के कुछ देर बाद लगभग 20 से 25 मिनट बाद नॉर्मल पानी का सेवन बहुत जरूरी है पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शरीर से विषेले तत्व बाहर निकलता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो भी बना रहता है। आप नॉर्मल पानी के स्थान पर गर्म पानी भी पी सकते है गर्म पानी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप नीबू पानी या नारियल का पानी भी पी सकते है।
 
जूस || Juice
 
आप अपनी डाइट में किसी भी मौसमी फल के जूस का सेवन कर सकते हैं। जूस में मौजूद विटामिन मिनरल्स की मात्रा शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। संतरे ओर मिश्मी का जूस शरीर मे स्टोन होने की संभावना को खत्म करता है।
 
ग्रीन – टी || Green – tea
 
योग के बाद आप एक कप ग्री – टी का सेवन भी कर सकते है यह शरीर के बहुत ही फादेमंद होती है ग्रीन टी में एन्टी ऑक्सीडेंट तत्व शरीर को बहुत सी हानिकारक बीमारियों से बचाते हैं। यह स्कीन को नेचुरल ग्लो प्रदान करती है और चेहरे के दाग धब्बों, कील मुहासों को चेहरे से दूर करती है।
 
केला || Banana
 
केला आप योग के बाद ओर पहले भी कहा सकते है यदि आपका वजन कम है और आप एक अच्छी हेल्दी बॉडी पाना चाहते है तो योग के बाद केले का सेवन करे इसमे मौजूद फाइबर की मात्रा शरीर को हेल्दी बनाने में काफी ज्यादा फायदेमंद होती है।
 
किसमिश और बादाम || Raisins and Almonds
 
आप योग के पहले ओर बाद दोनों समय पर ही बादाम और किसमिश का सेवन कर सकते हैं इसमे मौजूद कार्बोहाइड्रेट की मात्रा मसल्स पेन से बचाती है और एनर्जी प्रदान करती है।

 

दूध || Milk
आयुर्वेद में दूध पीने का बड़ा ही महत्व है दूध पीने से बुद्धि ताकत और आयरन जैसे तत्वो को बढ़ाने वाले रसायन होते है। दूध में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं ये सभी अच्छी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। आप योग के 30 मिंट से एक घण्टे बाद दूध का सेवन कर सकते है दूध में मौजूद एसिड शरीर मे जमा फैट घटाने में सहायक होता है ओर हड्डियां मजबूत बनाता है।

 

इन सभी चीजों के अलावा आप योग के बाद नट्स, भीगे बादाम, सलाद, अंडे का सफेद भाग, सीड्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजो का सेवन कर सकते हैं।
 

 

योग के पहले और बाद क्या नही खाये || What Not to Eat Before and After Yoga

योग के पहले और बाद में मसालेदार कुछ भी खाने से बचे। बहुत ज्यादा तला भुना खाना बिल्कुल भी नही खाना चाहिए। योग से पहले ऐसा भोजन शरीर की पाचन शक्ति कमजोर बनाता है और योग करने का कोई फायदा भी नही होता है।

 

 

 

 

Leave a Comment