कोनम मछली की रेसिपी || Konem fish recipe in Hindi

कोनम मछली की रेसिपी || Konem fish recipe in Hindi
भारत के कई राज्यों और रेस्टोरेंट मे कोनम मछली करी आसानी से मिल जाती है यदि आप भी मछली खाने के बहुत शौकीन है तो आप भी यह मछली करी घर पे बनाकर तैयार कर सकते हैं। मछली खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मछली में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जिससे यह खून की कमी पूरा करने में मददगार होती है। सर्दियों के मौसम में मछली करी खाने का अपना अलग ही मजा है। अगर आप भी कोनम मछली करी घर पर ही बनना चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।
 
यह भी पढ़े :

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Konem fish curry

मछली – 500 ग्राम
हरी मिर्च – 2 से 3
टमाटर – 3
प्याज – 3
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
लहसुन – 3 से 4 कलिया
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
राई – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल
 
मेरिनेट के लिए
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
बेसन – 2 चम्मच
नमक – 1 चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
 

बनाने की विधि || How to make Konem fish curry

  • मछली के सभी पीस को मेनिरेसन के लिए एक बाउल में ले, इसके बाद इसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर मिला दे इनके बाद इसमे बेसन मिक्स कर दे और मछली को ढककर 10 से 15 मिंट के लिए रख दे।
  • हरी मिर्च, टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना ले।
  • एक पेन में तेल गरम करके मेरिनेट मछली के पीस को डीप फ्राई करके पेन से बाहर निकल ले।
  • बचे तेल में जीरा, राई डालकर हल्का चटखने पर मिक्सी में बना पेस्ट ओर स्वादानुसार नमक डालकर तेल अलग होने तक पकने दे
  • जब पेस्ट से तेल अलग होने लगे तब इसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भून लें जब ये सभी मसाले से तेल अलग होंने लगे तब इसमे थोड़ा सा पानी डाल दे। साथ ही डीप फ्राई मछली के पीस इसमे डालकर 5 से 10 मिनट पकने दे।
  • जब मछली अचे से पक जाए और करी गाढ़ी होने लगे तब इसमे गरम मसाला डालकर मिला दे।
  • अब यह कोनम मछली बनकर तैयार है। यह कोनम मछली करी गर्म गर्म सर्व करें।

Leave a Comment