अंडा कबाब रेसिपी || Anda kabab recipe in Hindi

अंडा कबाब रेसिपी || Anda kabab recipe in Hindi,Kvab,anda kvab image,
 
अगर आप भी अंडे को एक तरह से खाते – खाते बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लेकर आये हैं एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी। इस रेसिपी का नाम है अंडे का कबाब, आप यह रेसिपी घर पर ही कम समय मे बना सकते हैं। अंडा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है स्वाथ्य के लिए उतना ही फायदेमंद भी होता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर की मसल्स को मजबूत बनाता है। तो चलिए जानते हैं अंडे का कबाब कैसे बनाया जाता है?
 
 यह भी देखें :
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Egg kabab Recipe

अंडे – 4 (उबले हुए)
अंडे – 2 (कच्चे)
हरी मिर्च – 3 से 4
प्याज -1
चीज़ – एक छोटा टुकड़ा
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
बेसन – 1/2 कप
तेल या घी – 2 से 3 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 

बनाने की विधि || How to make Egg kabab Recipe

 
  • सबसे पहले चार अंडों को उबाल लें। जब अंडे ठंडे हो जाये तब इनका छिलका निकाल कर कदूकस कर ले।
  • प्याज और हरी मिर्च बारीक काट ले। चीज़ को कदूकस में घिस ले।
  • एक पेन में तेल गरम कर ले। जब तेल गरम हो जाये तब इसमे बेसन मिलाकर भून लें।
  • जब बेसन भून जाए तब इसमे बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और चीज़ मिला दे। अब इन्हें बेसन के साथ हल्का सा बन ले।
  • इसके बाद कदूदस किये अंडे और सभी मसले हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक सभी को अच्छे से मिक्स करके भून लें।
  • जब यह मिक्सर ठंडा हो जाये अपनी दोनों हथेलियों में तेल ला ले और मिक्सर के छोटे छोटे गोले बनाकर टिक्की की सेफ क्या बना ले।
  • दो कच्चे अंडों को एक कटोरी में फेट ले।
  • तवे को गैस पर मीडियम फ्लेम पर गर्म कर ले जब तवा गर्म हो जाये तो तवे पे थोड़ा सा तेल डालें और सभी कबाब को अंडे में डीप करके तवे पर रखकर दोनों ओर से सेक ले।
  • जब यह दोनों ओर से फ्राई हो जाये। तब यह अंडा कबाब खाने के लिए तैयार है। हरी चटनी या सॉस ससथ अंडा कबाब सर्व करें।
 
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food