शाही शिकंजी बनाने की विधि || Famous shikanji in Indore-Shahi shikanji recipe in Hindi

शाही शिकंजी बनाने की विधि || Famous shikanji in Indore-Shahi shikanji recipe in Hindi, शाही शिकंजी फोटो, Shahi shikanji image

 

गर्मी की तपती दोपहर में घर आने के बाद आपका भी कुछ ठंडी ड्रिंक पीने का मन हो तब आप भी इंदौर की फेमस शाही शिकंजी बनाकर पी सकते हो। इसे बनाना बहुत आसान है, लेकिन ये डिश बनाने में समय काफी ज्यादा लगने वाला है। यह ड्रिंक नीबू की शिकंजी से बहुत अलग होती है। तो आइए जानते है ये इंदौर की फेमस शाही शिकंजी बनाने की विधि।
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Famous shikanji in Indore-Shahi shikanji recipe in Hindi

दूध – 1 लीटर
दही – 1 कप
चीनी – 4 चम्मच
काजू – 7 से 8
बादाम – 8 से 9
किशमिश – 8 से 9 
केसर – 1 चुटकी
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

बनाने की विधि || How to make Famous shikanji in Indore-Shahi shikanji recipe in Hindi

  • सबसे पहले काजू, बादाम, किशमिश को गर्म पानी मे भिगोने के लिए रखिए।
  • एक बाउल या किसी भगोने के ऊपर छननी रखिए छननी में सूती कपड़ा फैलाए इसके बाद इसमे दही डालकर रखे। (ध्यान रखिए दही एक दम ताजा होना चाहिए।)
  • एक कड़ाही में दूध गर्म कीजिए, दूध को तेज आंच पर करछी से चलते हुए गाढ़ा होने तक पकाइए, जब दूध पककर आधा रह जाये तब दूध में केसर के धागे डालकर मिक्स कीजिए और इसी समय गैस ऑफ कर दीजिए।
  • इसके बाद दूध को ठंडा होने के लिए रख दीजिए, दही का भी पानी निकल चुका होगा दही को एक बाउल में निकाल लीजिए।
  • मिक्सर जार में दही, बादाम, काजू, किशमिश और चीनी डालकर एक दम बारीक पीस लीजिए।
  • काजू, बादाम, किशमिश, दही और चीनी के मिक्सर में दूध और इलायची पाउडर डालकर एक बार वापस पीस लीजिए।
  • शाही शिकंजी बनकर तैयार है एक गिलास में शाही शिकंजी को बीज काजू और केसर के धागे डालकर सर्व कीजिए।
 
यह जरूर पढ़ें :-
 
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की फेमस शाही शिकंजी स्वाद में बेहद स्वादिष्ट होती है। ये शाही शिकंजी गर्मी में एक बार बनाकर पीन तो जरूर बनता है तो आप भी घर पर बनाइए ये शाही शिकंजी और सभी को पिलाए ओर हाँ हमें अपने कमेंट के माध्यम से इसके स्वाद के बारे में जरूर बताइए।
 
 
 

Leave a Comment

Best Weight Loss Drinks for Women Navratri Foods to Avoid Can We Eat Tomato in Navratri Fast in India? Navratri Foods Delicious & Healthy Fasting Recipes Mumbai’s Famous Street Food